IPL Auction : इंग्लैंड के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने लियाम लिविंगस्टोन, इतने में बिके
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन मार्च में शुरू होने वाला है। इससे पहले आईपीएल की मेगा नीलामी खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती दिखी। बैंगलोर में नीलामी में आठ पुरानी टीमों ने भाग लिया, साथ ही दो नई टीमें, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात जायंट्स भी शामिल हैं। नतीजतन, फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष करती दिखीं। नीलामी के दूसरे दिन लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स इंग्लैंड ने इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई। फिर नई गुजरात जायंट्स टीम भी बोली लगाने के लिए कूद पड़ी। नतीजा यह रहा कि जिस खिलाड़ी का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रहा, वह 10 करोड़ रुपए को पार कर गया। अंत में पंजाब किंग्स ने उन्हें 11 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : इस बार गेंदबाजों ने खूब कमाया पैसा, देखिए टाॅप-5 में काैन हैं शामिल
इसी के साथ लियाम आईपीएल नीलामी के इतिहास के इंग्लैंड के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले बेन स्टोक्स आईपीएल 2017 की नीलामीमें 14.50 करोड़ में बिके थे। तब उन्हें राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स ने खरीदा था। लिविंगस्टोन पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।
इससे अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने मंदीप सिंह को 1.10 करोड़ में खरीदा तो इंग्लिश विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान अनसोल्ड रहे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को 1 करोड़ में अपने साथ शामिल कर लिया है तो भारत के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को गुजरात टाइंटस ने 1.40 लाख रुपए में खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications