Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL Auction : इस बार गेंदबाजों ने खूब कमाया पैसा, देखिए टाॅप-5 में काैन हैं शामिल

IPL Auction

नई दिल्ली। इस बार आईपीएल 2022 में 10 टीमें खिताब जीतने के लिए दम लगाएंगी। लेकिन इससे पहले नीलामी में कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनने का माैका मिला। इस बार ज्यादातर देशी खिलाड़ियों पर पैसा बरसता हुआ दिखा। नीलामी में विकेटकीपर व ऑलराउंडरों की डिमांड भी काफी रही। वहीं कुछ टीमों ने गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए करोड़ों में पैसा लुटा दिया। ऐसे में गेंदबाजों को भी खूब पैसा कमाने का माैका मिला। आइए जानें आईपीएल 2022 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे टाॅप-5 गेंदबाजों के बारे में।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : ये रहे 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस बार देशी खिलाड़ियों का रहा जलवा

दीपक चाहर

दीपक चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस बार सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। फिर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैदान में आईं। आखिर उनकी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई ने उन्हें 14 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। चेन्नई ने किसी गेंदबाज के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई है। इससे पहले उन्होंने दीपक चाहर को 2018 में 80 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन अब कीमत करोड़ों में देनी पड़ी।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर

इस गेंदबाज का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए था। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शार्दुल को खरीदने के लिए बड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 करोड़ 75 लाख रूपए में शार्दुल ठाकुर को खरीदा। शार्दुल ठाकुर चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आए हैं, हालांकि चेन्नई ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। आईपीएल में शार्दुल ने अभी तक 61 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.89 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 67 विकेट लिए हैं। शार्दुल एक कमाल के बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा

इस भारतीय स्टार की भी बंपर कमाई हुई। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ में खरीदा है। कृष्णा का बेस प्राइस महज 1 करोड़ था। उनकी फॉर्म और काबिलियत को देख आईपीएल फ्रेंचाइयों ने उन्हें खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई और अंत में राजस्थान को जीत हासिल हुई। कृष्णा साल 2018 में आईपीएल डेब्यू कर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। उन्हें महज 20 लाख रुपए में केकेआर ने खरीदा था, लेकिन अब वो 10 करोड़ तक पहुंच गए हैं।

लाॅकी फर्ग्यूसन

लाॅकी फर्ग्यूसन

न्यू गुजरात टाइटन्स ने तेज गेंदबाज लाॅकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इन्हें खरीदने के लिए गुजरात की टीम ने पहले ही बोली लगानी शुरू कर दी थी। उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी बीच में कूदे, लेकिन 10 करोड़ की गिनती में गुजरात ने आखिरकार उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। लाॅकी पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इससे पहले वह पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2017 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल में 22 मैचों में कुल 24 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2021 में 8 मैचों में 13 विकेट लिए और केकेआर टीम को फाइनल में पहुंचने में मदद की थी।

आवेश खान

आवेश खान

आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अवेश खान को ऐतिहासिक बोली प्राप्त हुई। वह नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए। उन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इसी के साथ आवेश एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले बिना बिकने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। आवेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें 50 गुना ज्यादा कीमत मिली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+