IPL Auction: इस आईपीएल नहीं नजर आएंगे ये 4 दिग्गज, जानिए क्या है वजह
IPL Auction: इस बार आईपीएल की नीलामी में 577 खिलाड़ियों पर अलग-अलग टीमें अपनी बोली लगाएंगी। अगले साल होने वाले आईपीएल से पहले इस मेगा नीलामी पर हर किसी की नजर है।
इस बार आईपीएल नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही है। यह नीलामी दो दिन 24 और 25 नवंबर को होगी। लेकिन इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो नीलामी में नजर नहीं आएंगी। आइए डालते हैं इन खिलाड़ियों पर एक नजर।

बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स ने आखिरी बार 2023 में अपना आईपीएल खेला था। बेन स्टोक्स सीएसकी की ओर से उस सीजन में सिर्फ दो मैच में नजर आए, जिसमे उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए। बेन स्टोक्स 2022 से इंग्लैंड की टी-20 टीम से दूर हैं, आखिरी मैच उन्होंने 2022 का टी20 विश्वकप खेला था।
कैमरून ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी इस बार आईपीएल की मेगा नीलामी में नजर नहीं आएंगे। वह आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम का हिस्सा थे। लेकिन आरसीबी ने उन्हें नीलामी से पहले रिटेन नहीं किया। दरअसल ग्रीन को पीठ में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह अगले छह महीने के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं।
शिखर धवन
इस वर्ष अगस्त माह में शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। धवन ने पंजाब टीम की पांच मैचों में कप्तानी भी की है, लेकिन कंधे में चोट की वजह से वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे।
वह पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में लगातार दो शतक लगाए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में सर्वाधिक 768 चौके लगाने का रिकॉर्ड हैं। 2018 के आईपीएल में धवन ने हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 497 रन बनाए थे।
जेसन रॉय
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से 2023 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले जेसन रॉय भी इस बार आईपीएल नीलामी में नजर नहीं आएंगे। 2023 के आईपीएल में उन्होंने 8 मैच में 285 रन बनाए थे।
जेसन हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात की टीम से भी खेल चुके हैं। लेकिन व्यक्तिगत वजहों से उन्होंने खुद को आईपीएल से अलग कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications