IPL Auction: 204 खिलाड़ियों पर बरसेंगे 641.5 करोड़, क्या टूटेगा 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड?

IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर्थ टेस्ट में कहर बरपा रहे हैं। जिस तरह का वह खेल दिखा रहे हैं, उसपर आईपीएल की तमाम टीमों की जरूर नजर होगी। हालांकि पर्थ में टेस्ट मैच खेला जा रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आईपीएल को लेकर ऋषभ पंत पर तंज कसते हुए माइक पर सुना जा सकता है। यानि आईपीएल का खुमार हर तरफ देखने को मिल रहा है।

क्रिकेट और आईपीएल के चाहने वालों के लिए आज और कल का दिन बेहद खास होने वाला है। सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिनों चल चलने वाली आईपीएल नीलामी पर हर किसी की नजर है। इस दौरान 577 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। जिसमे से 204 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

ipl auction

कुछ खिलाड़ियों के लिए 24-25 नवंबर किस्मत को बदलने वाला साबित होगा, उन्हें इस नीलामी में इतना पैसा मिल सकता है, जिससे उनका किस्मत ही पलट जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी, पर्थ टेस्ट के बीच में ही जेद्दा पहुंच गए हैं। जस्टिन लैंगर और रिकी पॉन्टिंग भी इस नीलामी के लिए कमेंट्री छोड़ जेद्दा पहुंच गए हैं।

इस बार आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी के पास 20 फीसदी अतिरिक्त पैसे हैं। यानि हर टीम के पास 120 करोड़ रुपए हैं, जिससे वह खिलाड़ियों पर बोली लगा सकते हैं। अपने कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने के बाद टीमों के पास अभी भी 641.5 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कम से कम 1-2 खिलाड़ियों को 20 करोड़ से अधिक की डील मिल सकती है।

पिछले साल मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए मिले थे, जिसने हर किसी को दंग कर दिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस मेगा ऑक्शन में यह आंकड़ा पार होता है या नहीं। इसके साथ ही हेनरिक क्लासे पर हैदराबाद की टीम ने 23 करोड़ रुपए खर्च किए थे, ऐसे में इसपर भी नजर होगी कि क्या यह रिकॉर्ड टूटता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+