IPL auction 2024: धोनी की टीम में वापसी करने वाले शार्दुल ठाकुर के दिल पर राज करती है ये हसीना, जानिए नेटवर्थ
IPL auction 2024: आज इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन हो रहा है। इस नीलामी में शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 करोड़ रु में खरीद लिया है और इस तरह से उनकी टीम में वापसी हुई है।

आपको बता दें कि ठाकुर पहले भी लंबे वक्त तक चेन्नई के लिए खेल चुके हैं तो इसके अलावा वो कई आईपीएल टीमें (पंजाब, पुणेस दिल्ली, केकेआर) का भी हिस्सा रहे हैं।
शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन अच्छा नहीं था
साल 2022 में ठाकुर ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेला था और साल 2023 में वो केकेआर के सदस्य थे और इन्होंने मात्र 11 मैच में 7 विकेट लिए थे, इनका प्रदर्शन खासा अच्छा ना होने की वजह से इन्हें केकेआर ने इस बार रिलीज किया था।
शार्दुल की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी
आज एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने इन पर भरोसा जताया और इनकी वापसी हो गई। बता दें कि शार्दुल की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी।
इसी साल की फरवरी में ठाकुर ने की है शादी
आपको बता दें कि जिस ठाकुर पर आज 'थाला' ने नाम से मशहूर धोनी ने इतना भरोसा जताया है, उनके दिल पर हुकूमत चलती हैं उनकी पत्नी मिताली पारुलकर की, जिनसे इन्होंने इसी साल की फरवरी में शादी की थी।
लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे ठाकुर
आपको बता दें कि दोनों लंबे वक्त से एक -दूसरे के डेट कर रहे थे। इस हाईप्रोफाइल मराठी शादी में बहुत सारे नामचीन क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। 31 साल के शार्दुल ठाकुर बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी दम दिखाते हैं।
मिताली पारुलकर एक बिजनसवुमन हैं
आपको बता दें कि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर एक बिजनसवुमन हैं और ठाणे में ऑल द बेक्स नाम की स्टार्ट-अप कंपनी की मालकिन हैं। बलां की खूबसूरत मिताली सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं और उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं।
पिता नरेंद्र ठाकुर एक बिजनेसमैन हैं
मालूम हो कि 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर में जन्मे शार्दुल ठाकुर का पूरा नाम शार्दुल नरेंद्र ठाकुर है, उनके पिता नरेंद्र ठाकुर एक बिजनेसमैन हैं। क्रिकेट को बचपन से प्यार करने वाले शार्दुल ने आनंद आश्रम कॉन्वेंट से स्कूली पढ़ाई की है तो वहीं उन्होंने मुंबई विवि से स्नातक किया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट कैप पहनी थी
31 अगस्त 2017 को, शार्दुल ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था। तो वहीं 2018 में उन्होने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया तो वहीं इसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट कैप पहनी थी।
शार्दुल ठाकुर की नेटवर्थ
शार्दुल बीसीसीआई के ग्रेड-बी कैटेगरी के खिलाड़ी हैं, उनकी गिनती अमीर क्रिकेटरों में होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये के आस-पास है। उन्हें 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है और इसके अलावा उनके पास कई करोड़ों का फार्महाउस है। वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के करीबी हैं शार्दुल ठाकुर
उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का काफी करीबी बताया जाता है। कई सोशल प्लेटफार्म पर धोनी उनकी तारीफ कर चुके हैं। फिलहाल एक बार फिर से वो धोनी की टीम का हिस्सा बने हैं, उम्मीद की जा रही है कि इस बार उनका प्रदर्शन पहले से काफी बेहतर होगा और वो आईपीएल में बड़ा कमाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications