IPL Auction 2024: टूटा प्रीति जिंटा का दिल, शाहरुख खान को गुजरात ने इतने करोड़ में छीना

IPL 2024 Auction: शाहरुख खान अब गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। शाहरुख खान को गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। शाहरुख खान अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऑक्शन से ठीक पहले पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को रिलीज कर दिया था। शाहरुख खान के रिलीज होने के साथ ही उन्हें लेकर चर्चाएं जोड़ों पर थी। ऐसा माना जा रहा था कि शाहरुख खान को इस साल ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

ऐसा रहा है करियर: शाहरुख खान ने अपने करियर के दौरान आईपीएल के 33 मैचों में 20.29 के औसत और 134.81 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए, जिसमें वह 10 बार नाबाद रहे। मिनी ऑक्शन में खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की भारी कमी है।

Shahrukh Khan 1

ऐसे में शाहरुख खान की वैल्यू अपने आप ही बढ़ जाती है। शाहरुख खान ने लंबे समय तक पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई थी। शाहरुख खान की कोशिश अपने नए टीम के लिए भी यही कारनामा करने की होगी।

शाहरुख खान अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से भी विरोधी टीम को परेशान कर सकते हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का भी लोहा मनवाया है। ऐसे में शाहरुख खान गेंद और बल्ले दोनों से ही आईपीएल में धमाल मचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+