IPL Auction 2024: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को राजस्थान ने 7.40 करोड़ में खरीदा, पिता पेट में ही मारना चाहते थे

IPL 2024 Auction: आईपीएल की शुरुआती नीलामी में कुछ बड़े नामों के ऊपर बोली लगी। राजस्थान रॉयल्स ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोवमैन पॉवेल के पीछे राजस्थान रॉयल्स की टीम गई और उनको खरीदकर ही दम लिया। रॉयल्स ने लगातार उनके लिए बोली लगाई।

पॉवेल के ऊपर बड़ी बोली लगने की बातें पहले से ही की जा रही थी और माना जा रहा था कि वह महंगे बिकने वाले हैं। पहले सेट में पॉवेल का नाम आया और राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए पॉवेल को अपने साथ शामिल कर लिया।

powell

पॉवेल की स्टोरी भी दिलचस्प है। गरीबी के कारण उनके पिता उनको मां के पेट में ही मार देना चाहते थे। पॉवेल ने अपनी मां से वादा किया था कि वह उनको गरीबी से बाहर निकालेंगे। वह क्रिकेटर बने और उनके अच्छे दिन आए। राजस्थान रॉयल्स के साथ अब वह जुड़ जाएंगे।

रॉयल्स ने शुरू से ही मन बनाया हुआ था कि पॉवेल के पीछे जाना है। बल्लेबाजों के स्लॉट में रॉयल्स ने उनको ही टारगेट किया। पॉवेल अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस कला को देखते हुए रॉयल्स ने अपने साथ शामिल किया।

नीलामी के शुरुआती चरण में स्टीव स्मिथ का नाम भी आया। 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ स्मिथ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। हालांकि बाद में फिर से उनका नाम आने की संभावना होगी लेकिन सभी खिलाड़ियों के बिकने पर ऐसा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+