IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का धमाका, पन्त के कहने पर दिल्ली ने रिचर्डसन को खरीदा
IPL Auction 2024: आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने जमकर धमाका किया है। काफी ऊँचे दामों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बिके हैं। हर किसी की नज़र नीलामी के बड़े नामों पर थी और ऊँची बोली भी लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने भी ऊँची बोली लगाने में कसर नहीं छोड़ी।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज झाई रिचर्डसन को अपने साथ जोड़ लिया। रिचर्डसन को टीम में लाने के लिए ऋषभ पन्त ने कहा। पन्त भी दुबई में ऑक्शन के दौरान टीम मालिकों के साथ बैठे हुए थे। जैसे ही दिल्ली ने रिचर्डसन को 5 करोड़ में खरीदा, पन्त खुश हो गए।

दिल्ली ने इससे पहले स्पेंसर जॉनसन को टीम में लाने का प्रयास किया था लेकिन लम्बे बिड वॉर में वे गुजरात टाइटंस से पिछड़ गए। गुजरात ने जॉनसन को 10 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके बाद रिचर्डसन ऑक्शन में आए और दिल्ली ने बाजी मार ली।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का इस नीलामी में ख़ासा बोलबाला रहा है। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे हैं। मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख की बड़ी रकम देकर खरीद लिया। उनके अलावा पैट कमिंस के लिए हैदराबाद ने काफी बड़ी बोली लगाई। उनको 20 करोड़ 50 लाख रुपये में हैदराबाद ने खरीदा। यह ऑक्शन हैरान करने वाला रहा है क्योंकि इससे पहले 20 करोड़ का आंकड़ा किसी ने पार नहीं किया था। दिल्ली ने अपने पर्स की राशि का उपयोग अच्छी तरह किया।












Click it and Unblock the Notifications