'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है...', काव्या मारन ने फिर लुटाए जमकर पैसे, मीम्स वायरल
IPL 2024 Auction: ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब दिलाने वाले कप्तान पैट कमिंस पर ऑप्शन में पैसों की बारिश हुई है। पैट कमिंस को लेकर कई टीमों के बीच ऑक्शन टेबल पर जंग देखने को मिली। ऐसी उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी कि पैट कमिंस को इस साल ऑक्शन में अच्छा खासा पैसा दिया जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
हैदराबाद ने खरीदा: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। कमिंस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीजन पंजाब किंग्स ने सैम कुर्रन को 18 करोड़ 50 लाख में खरीदा था। लेकिन पैट कमिंस ने अब इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पैट कमिंस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

मीम्स हो रहे वायरल: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की सीईओ काव्या मारन ने ऑक्शन टेबल पर खिलाड़ियों के लिए पैडल उठा रही थी। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इतना महंगा खिलाड़ी खरीदने के बाद फैंस लगातार उनके नाम पर मीम्स बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर काव्या मारन को लेकर कई तरह के मीम्स तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications