IPL Auction 2024: आज होने जा रही है आईपीएल की मिनी नीलामी, जानिए हर सवाल का जवाब

आज आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी होगी, हर साल की तरह इस बार भी लोगों की इसपर नजर रहेगी। क्रिकेट के फैंस इस बात को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं कि किस खिलाड़ी को किस फ्रेंचाइजी ने खरीदा है।

हर साल आईपीएल की नीलामी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हालांकि आज मिनी नीलामी है, इससे पहले 2022 में मेगा नीलामी हुई थी। अपनी टीमों को बेहतर करने और उसमे संतुलन लाने के लिए तमाम टीमें कोशिश करेंगी कि उन्हें बेहतर खिलाड़ी मिले।

ipl

333 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव

आज होने वाली नीलामी में कुल 333 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं। आईपीएल 2024 के लिए 333 खिलाड़ियों ने खुद को इस नीलामी के लिए रजिस्टर किया है। शुरुआत में यह संख्या 1166 थी लेकिन 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर फैसला लिया कि इस संख्या को कम करके 300 किया जाए।

77 स्लॉट भरे जाएंगे

अलग-अलग टीमों में कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे। 333 में से 214 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि बाकी 116 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसमे 116 खिलाड़ी कैप्ड हैं यानि जो पहले से खेल रहे हैं जबकि 215 पहली बार खेलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसमे दो खिलाड़ी असोसिएट देशों से भी हैं।

किस टीम के पास कितना पैसा

सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 262.95 करोड़ रुपए हैं आज की नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए। गुजरात टाइटंस के पास सर्वाधिक 38.15 करोड़ रुपए हैं। इसकी बड़ी वजह है कि हार्दिक पांड्या की टीम से विदाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ रुपए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 32.7 करोड़ रुपए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 23.25 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 29.1 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपए, लखनऊ जायंट्स के पास 13.15 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स के पास 14..5 करोड़ रुपए हैं।

अधिकतम 2 करोड़ खर्च की सीमा

आज होने वाली नीलामी में कुल 333 खिलाड़ियों को 19 स्लॉट में उनकी क्षमता के अनुसार बांटा गया है। स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, ऑल राउंडर्स, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज, स्पिनर। एक खिलाड़ी को खरीद के लिए अधिकतम 2 करोड़ के स्लॉट में रजिस्टर किया जा सकता है।

भारत के तीन खिलाड़ी 2 करोड़ के स्लॉट में रजिस्टर

तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल और उमेश यादव भी शामिल हैं, जिन्होंने 2 करोड़ रुपए के स्लॉट में खुद को रजिस्टर किया है। 13 खिलाड़ियों को 1.5 करोड़ की श्रेणी में रजिस्टर किया गया है। 11 खिलाड़ियों को 75 लाख की श्रेणी में, 43 खिलाड़ियों ने 50 लाख की श्रेणी में खुद को रजिस्टर किया है।

सबसे युवा, सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी

आज होने वाली नीलामी के लिए सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर क्वेना एमफाका हैं, जोकि दक्षिण अफ्रीका के है, जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी सबसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 38 वर्ष है।

ये खिलाड़ी नहीं नजर आएंगे

इस बार आईपीएल में बेन स्टोक्स नहीं दिखेंगे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल रिलीज किया था। उनकी घुटने की सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से वह नीलामी में शामिल नहीं होंगे। जोफ्रा आर्चर भी नीलामी में शामिल नहीं होंगे, उनकी कुहनी का ऑपरेशन हुआ है।

इसके अलावा जो रूट भी नीलामी में शामिल नहीं होंगे, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल रिलीज कर दिया था। शाकिब अल हसन भी आज की नीलामी में शामिल नहीं होंगे, उन्हें केकेआर ने रिलीज कर दिया था। केदार जाधव भी आज की नीलामी में नजर नहीं आएंगे, उन्हें आरसीबी ने रिलीज कर दिया था। आरसीबी ने उन्हें एक करोड़ में खरीदा था।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आज की नीलामी में मिचेल स्टार्क पर हर किसी की नजर होगी, जिनके लिए टीमों में भिड़ंत देखने को मिल सकती है। पांच फ्रेंचाइजी ने उनके लिए इच्छा जाहिर की है। स्टार्क ने 2014 और 2015 में सिर्फ आईपीएल में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही जोश हेजलवुड, पैट कमिंस पर ही हर किसी की नजर होगी। रचिन रवींद्र जिन्होंने विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन किया उनपर ही टीमों की नजर रहेगी।

पहली बार महिला करेंगी नीलामी को होस्ट

आज होने वाली नीलामी को मल्लिका सागर होस्ट करेंगी। उन्हें हाल ही में महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में देखा गया था। आज ह्यूज एडमेड्स की जगह मल्लिका के हाथ में नीलामी का हथौड़ा देखने को मिलेगा। वह पहली महिला हैं जो आईपीएल की नीलामी को होस्ट करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+