IPL Auction 2024: धोनी के साथ खेलेगा न्यूजीलैंड का धुरंधर, 14 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा
IPL Auction 2024, CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा काम करते हुए न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डैरिल मिचेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया। मिचेल के लिए चेन्नई ने अंतिम समय में बोली लगाई और अपने साथ शामिल कर लिया।
डैरिल मिचेल को मोटी बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। 14 करोड़ रुपये में डैरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा, पंजाब किंग्स के लिए प्रीति जिंटा बोली लगा रही थीं और लगभग मिचेल को खरीद ही चुकी थी, तभी बिड वॉर में चेन्नई की एंट्री हुई।

चेन्नई ने जैसे ही बोली लगाई, प्रीति जिंटा उनकी तरफ देखकर हँसने लगी। इसके बाद भी उन्होंने कुछ देर तक चेन्नई के साथ मुकाबला किया लेकिन अंतिम बिड चेन्नई को ही मिली और प्रीति जिंटा को निराश होकर मामला वहीँ समाप्त करना पड़ा और चेन्नई ने मिचेल को 14 करोड़ में खरीद लिया।
न्यूजीलैंड से आने वाले डैरिल मिचेल का हालिया प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। बल्लेबाजी में उनकी काफी विश्वसनीयता है और इसी कारण से चेन्नई ने उनको टारगेट किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने चालाकी से मिचेल को अपने साथ शामिल कर लिया।
पंजाब की बिड वॉर किसी अन्य टीम के साथ चल रही थी और अंत में चेन्नई ने एंट्री मारते हुए पंजाब किंग्स का मामला खराब कर दिया। एक बार बिड हॉल में हँसी का माहौल बन गया था। प्रीति जिंटा ने उम्मीद नहीं की थी कि इस तरह मिचेल को चेन्नई अपने साथ लेकर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications