IPL Auction 2023: धोनी के चेहते पर लगेगी 18 करोड़ की बोली! आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी
IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल ऑक्शन के लिए आकाश चोपड़ा ने पांच ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जो सबसे महंगे बिक सकते हैं। इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल ऑक्शन में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। ऐसे में किन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां पैसा बहाएगी, इसका फैसला जल्द ही सामने आ जाएगा। हालांकि, क्रिकेट दिग्गज लगातार इस ऑक्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रियां रख रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो इस साल के ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं।

सैम कर्रन को मिल सकते हैं 16 से 18 करोड़
आकाश चोपड़ा के मुताबिक इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन पर फ्रेंचाइजिय़ां जमकर पैसा बहाने को तैयार होगी। केकेआर, मुंबई, आरसीबी और लखनऊ को छोड़कर सभी पीछे सैम कर्रन के पीछे भागेगी। आकाश चोपड़ा ने कहा कि जिन टीमों के पर्स में पैसा है वो इस खिलाड़ी के लिए ऊंची बोली लगाने से पीछे नहीं हटेगी। खासतौर पर धोनी की टीम कर्रन को खुद के साथ जोड़ना चाहेगी। सैम कर्रन धोनी के फेवरेट रहे हैं और ऐसे में चेन्नई की टीम अपने इस मैच विनर खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहेगी। आकाश चोपड़ा के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स दो ऐसी टीमें हैं जो कर्रन को हर हाल में खरीदने की कोशिश करेगी।

कैमरून ग्रीन को मिल सकते हैं इतने करोड़
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि सैम कर्रन को इस ऑक्शन में 16 से 18 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उन्होंने कैमरून ग्रीन को रखा है। आकाश चोपड़ा की मानें तो कैमरून ग्रीन को भी 12 से 14 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। कैमरून ग्रीन को दिल्ली कैपिटल्स की टीम खरीद सकती है। तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स होंगे, जिन्हें भी 12 करोड़ तक मिलने की उम्मीद है।

मयंक अग्रवाल पर भी बरसेंगे पैसे
आकाश चोपड़ा की लिस्ट में चौथे नंबर पर जेसन होल्डर हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के पीछे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भाग सकती है। यह कप्तानी का भी विकल्प हो सकते हैं। वहीं पांचवें नंबर पर आकाश चोपड़ा ने मयंक अग्रवाल का नाम रखा है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक मयंक अग्रवाल पर भी 10 करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications