IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी की तारीख, टाइम और वेन्यू, जानें लाइव कहां देख सकते हैं

आईपीएल नीलामी में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि सबसे महंगा खिलाड़ी कौन सा होगा।

IPL Auction

IPL Auction 2023: आईपीएल के नए सीजन को लेकर मिनी ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर है। बीसीसीआई और टीमें तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। किन खिलाड़ियों के लिए बिड वॉर होगा और किन खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाएगा। इन सब बातों के लिए भी रणनीति बन रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ी और फैन्स भी इसे लेकर उत्साहित हैं। आईपीएल ऑक्शन को लेकर पूरी जानकारी इस लेख में आपको मिलेगी।

आईपीएल ऑक्शन कब और कहां होगा

इस साल आईपीएल ऑक्शन के लिए वेन्यू कोच्चि को रखा गया है। 23 दिसम्बर को दोपहर नीलामी प्रक्रिया शुरू होगा। इससे पहले माना जा रहा था कि ऑक्शन बेंगलुरु में होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछली बार का वेन्यू इस बार बदलते हुए कोच्चि को इस मिनी ऑक्शन के लिए चुना गया। यह टीमों और बीसीसीआई के लिए एक नया अनुभव होगा।

आईपीएल ऑक्शन कितने बजे होगा और लाइव प्रसारण कहां देखें

आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार आईपीएल का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है। इसके अलावा जियो सिनेमा एप्लीकेशन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसे वहां भी देख सकते हैं। ह्यूज एडमीड्स इस नीलामी के लिए ऑक्शनर होंगे।

आईपीएल नीलामी पूल में कितने खिलाड़ी हैं

नीलामी एक लिए 405 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट किये गए हैं। 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी दस टीमों के पास कुल 87 स्थान ही खाली हैं। 273 भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। वहीँ 132 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। कुल 87 खाली जगहों में 30 खिलाड़ी विदेशी होंगे। 119 कैप्ड खिलाड़ी नीलामी में होंगे, वहीं 286 अनकैप्ड खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है।

टीमों के पर्स में मौजूद कुल राशि

सनराइजर्स हैदराबाद (42.25 करोड़ रुपये), पंजाब किंग्स (32.20 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये), गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (13.2 करोड़ रुपये), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (8.75 करोड़ रुपये) और कोलकाता नाइट राइडर्स (7.05 करोड़ रुपये)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+