18 करोड़ रुपये से अधिक में बिकने के बाद खुशी से झूम उठे सैम कुर्रन, कहा- मैं वहीं वापस आ गया हूं...

IPL Auction 2023, Sam Curran: सैम कुर्रन एक बार फिर आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2023 ऑक्शन में पंजाब ने अपने इस खिलाड़ी को वापस अपने साथ जोड़ने का काम किया।

IPL Auction 2023

IPL Auction 2023, Sam Curran: आईपीएल ऑक्शन में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की डिमांड काफी अधिक रहती है। ज्यादतर फ्रेंचाइजियां अधिक से अधिक ऐसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहती है जो गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम को जीत दिलाने में सक्षम हों। सैम कुर्रन, कैमरुन ग्रीन और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों पर नीलामी के दौरान जमकर पैसे बरसे हैं।

सैम कुर्रन को पंजाब ने खरीदा

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुर्रन को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि वो इस बार नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे। सैम कुर्रन को पंजाब ने 18 करोड़ 50 लाख में खरीदा। इतना महंगा बिकने के बाद सैम कुर्रन ने इस पर खुशी जाहिर की है। सैम कुर्रन के लिए चेन्नई और पंजाब के लिए काफी जोरदार टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मारते हुए कुर्रन को अपने साथ जोड़ने का काम किया।

ट्वीट कर जाहिर की खुशी

सैम कुर्रन ने बिकने के बाद सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जो तेजी के साथ वायरल हो रही है। कुर्रन को खरीदने के बाद पंजाब किंग्स ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। पंजाब के ट्वीट पर सैम कुर्रन ने भी अपना रिएक्शन देने का काम किया। सैम कुर्रन ने लिखा कि मैं वहीं वापस आ गया हूं, जहां से ये सब शुरू हुआ था। कुर्रन के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुर्रन के आने से टीम हुई मजबूत

सैम कुर्रन के आने से पंजाब की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। कगिसो रबाडा, लियाम लिविंग्स्टोन और सैम कुर्रन जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब की कोशिश पहली बार टीम को चैंपियन बनाने की होगी।

जानिए पंजाब की टीम- सैम कुर्रन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विध्वथ कावेरप्पा, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयर्स्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंग्स्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़ और शाहरुख खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+