KKR full squad: मिनी ऑक्शन में केकेआर ने खरीदे 8 प्लेयर, यह है अब पूरी टीम की लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को पूरा कर लिया है। आपको बता दें कि नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले केकेआर के पर्स में 7.05 करोड़ रुपए बचे थे।

Full List of KKR Squad आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी, जिसमें से अधिकतर खिलाड़ी अनसॉल्ड रहे हैं। इस प्रक्रिया के बीच 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को पूरा कर लिया है। आपको बता दें कि नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले केकेआर के पर्स में 7.05 करोड़ रुपए बचे थे। इस राशि में फ्रेंचाइजी ने 8 खिलाड़ियों को खरीद लिया है। केकेआर की टीम में अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 22 हो गई है।
यह खिलाड़ी खरीदे गए ऑक्शन में
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में एन जगदीशन (90 लाख), वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा (20 लाख रुपये), डेविड विसे (1 करोड़ रुपये), कुलवंत खेजरोलिया (20 लाख रुपये), लिटन दास (50 लाख रुपये), मंदीप सिंह (50 लाख) और शाकिब अल हसन को फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
इन खिलाड़ियों को किया गया था रिटेन
केकेआर फ्रेंचाइजी ने कुल 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फार्ग्युसन, उमेश यादव, टिम सऊदी, वरुण चक्रवर्ती, अंकुर रॉय और रिंकु सिंह का नाम शामिल है।
रिटेन और खरीदे गए खिलाड़ियों को मिलाकर केकेआर की फुल टीम 22 सदस्यों की हो गई है। यह है केकेआर की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फार्ग्युसन, उमेश यादव, टिम सऊदी, वरुण चक्रवर्ती, अंकुर रॉय, रिंकु सिंह, शाकिब अल हसन, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मंदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications