IPL नीलामी से पहले वसीम जाफर ने छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ, राजस्थान रॉयल्स को हुई टेंशन

नई दिल्लीः आईपीएल 2022 से पहले शुरू होने वाली मेगा नीलामी में कुछ ही घंटे का समय बचा है और एक धमाकेदार मेगा ऑक्शन की उम्मीद सभी फैंस कर रहे हैं। आईपीएल की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी और काउंट डाउन स्टार्ट हो चुका है लेकिन इससे पहले पंजाब किंग्स टीम के खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने ऑक्शन से ठीक पहले अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। वसीम जाफर ने ट्विटर पर 10 फरवरी की रात में पंजाब किंग्स टीम को अलविदा कह दिया।

अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना-

अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना-

इस दौरान वसीम जाफर ने लिखा- अलविदा और आपका धन्यवाद पंजाब किंग्स। अनिल कुंबले की टीम को आईपीएल 2022 के लिए मैं बेस्ट कहता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने 'ए दिल है मुश्किल' का एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें लिखा है- अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना।

यह नीलामी से ठीक पहले पंजाब किंग्स की टीम के लिए एक झटके की तरह से है। यह टीम अपने पुनर्गठन के दौर से गुजर रही है क्योंकि इसने केवल दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है और बाकी खिलाड़ियों की भर्ती नीलामी के जरिए की जाएगी। मयंक अग्रवाल और हरदीप सिंह को रिटेन किया है।

पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले हैं-

पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले हैं-

पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले हैं। गेंदबाजी कोच ऑस्ट्रेलियन डेमियन राइट है और फील्डिंग कोच के तौर पर साउथ अफ्रीका के महानतम क्षेत्ररक्षक जोंटी रोड्स टीम का साथ मिला हुआ है। पंजाब किंग आईपीएल की उन टीमों में शामिल है जिसके पास अभी कोई कप्तानी वाला चेहरा नहीं है इससे पहले केएल राहुल टीम के कप्तान हुआ करते थे और उन पर काफी भरोसा जताया जा रहा था लेकिन लखनऊ की टीम ने ₹17 करोड़ देकर उनको अपने पास शामिल कर लिया है और वे अब लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के कप्तान बनने के बड़े दावेदार हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने लिखा- कहीं मेरी जॉब तो नहीं

इसी बीच आपको एक दिलचस्प जानकारी दे दें की वसीम जाफर के ट्वीट के ऊपर राजस्थान रॉयल्स ने भी एक ट्वीट किया है। जाफर के ट्वीट पर राजस्थान रॉयल्स ने लिखा- कहीं मेरी जॉब तो नहीं...। राजस्थान रॉयल्स ने अनुमान लगाया है कि कहीं उनकी टीम ने जाफर का ऑफर तो स्वीकार नहीं कर लिया।

जहां तक आईपीएल की बात है तो इसमें 590 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बताया गया है कि वसीम जाफर अब रणजी ट्रॉफी में उड़ीसा की टीम को गाइड करेंगे। उड़ीसा की टीम ने हाल ही में 20 लोगों की एक टीम की घोषणा की थी जिसके कप्तान सुभ्रांशू सेनापति हैं। वसीम जाफर को अपना कोच नियुक्त करते हुए ओडिशा के क्रिकेट एसोसिएशन सेक्रेटरी संजय बहेड़ा ने कहा था कि, वसीम सभी एज ग्रुप के क्रिकेट के विकास के अलावा पूरे स्टेट में कोचों के डेवलपमेंट प्रोग्राम का भी हिस्सा होंगे। वसीम जाफर भारतीय क्रिकेट के एक लीजेंड है जो मुंबई से आते हैं और बहुत ही बेहतरीन कोचिंग प्रोफाइल भी रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+