IPL 2026: धोनी के इस खास क्लब में कोहली-रोहित की एंट्री! माही के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

IPL 2026 Virat Kohli And Rohit Sharma: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज रविवार का दिन आईपीएल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच महामुकाबले के टॉस के साथ ही भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के उस महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिसे कभी अटूट माना जाता था।

रोहित-कोहली ने कर ली धोनी की बराबरी (IPL 2026 Virat Kohli And Rohit Sharma)

आईपीएल 2026 के इस मैच में उतरते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के करियर के 278 मैच पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इन तीनों के बाद चौथे स्थान पर रविंद्र जडेजा 265 मैचों के साथ है। जबकि दिनेश कार्तिक 257 मैचों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

IPL 2026 1

विराट कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लीग के सभी 19 सीजन (2008-2026) एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले हैं। उनके नाम किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच (278) खेलने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। इस मामले में धोनी (CSK के लिए 248 मैच) दूसरे और रोहित (MI के लिए 232 मैच) तीसरे स्थान पर हैं।

धोनी से आगे निकलने का बेहतरीन मौका

इस सीजन की शुरुआत में धोनी नंबर-1 और रोहित नंबर-2 पर थे। लेकिन धोनी काफ इंजरी के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वहीं रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते 5 मैचों से बाहर रहे। इसी बीच विराट कोहली ने लगातार खेलकर दोनों दिग्गजों की बराबरी कर ली। फिलहाल तीनों दिग्गज 278 मैचों पर बराबर हैं।

अगर धोनी इस सीजन के बाकी बचे मैचों में वापसी नहीं करते हैं, तो विराट और रोहित उनसे आगे निकल जाएंगे। यदि बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करती है तो विराट कोहली सीजन के अंत तक आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले अकेले खिलाड़ी बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+