IPL 2026 के बीच बड़ा स्कैंडल? GT के खिलाड़ी पर लड़की का गंभीर आरोप, कहा- शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ दिया

IPL 2026, Social Media Influencer Video: आईपीएल 2026 में आज यानी 24 अप्रैल शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मैच होना है। लेकिन मैच से ठीक पहले गुजरात के एक खिलाड़ी पर कुछ बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मैदान के बाहर एक नए विवाद ने खेल गलियारों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के एक खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वायरल वीडियो ने मचाई खलबली (IPL 2026, Social Media Influencer Video)

हालांकि, इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने 'अदिति' (नाम परिवर्तित) नामक एक लड़की की कहानी शेयर की है। दावे के मुताबिक अदिति और गुजरात टाइटंस के उस खिलाड़ी का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ था। इन्फ्लुएंसर का आरोप है कि शुरुआत में यह बातचीत सामान्य थी, लेकिन धीरे-धीरे खिलाड़ी ने उसे निजी मुलाकातों के लिए राजी कर लिया। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।

Social Media Influencer 1

क्या है पूरा मामला

इन्फ्लुएंसर ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि आईपीएल सीजन के दौरान दोनों के बीच फिर से संपर्क हुआ। इस दौरान खिलाड़ी से मिलने की योजना बनी, लेकिन यात्रा के इंतजाम और खर्चों को लेकर दोनों पक्षों में गहरा मतभेद पैदा हो गया। आरोप है कि इस विवाद के बाद खिलाड़ी ने अचानक बातचीत बंद कर दी, जिससे मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया।

एकतरफा दावों पर उठ रहे सवाल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां कुछ लोग खिलाड़ी की पहचान पूछ रहे हैं, वहीं क्रिकेट फैंस का एक बड़ा वर्ग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहा है। अब तक इस वीडियो में किसी भी प्रकार के दस्तावेजी सबूत, चैट स्क्रीनशॉट या खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है। गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी या किसी खिलाड़ी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+