NEET UG Re-Exam: 'तनाव छोड़ें, फोकस करें', री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए केजरीवाल ने जारी किया वीडियो
Arvind Kejriwal Video Message: NEET-UG री-एग्जाम की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए एक खास वीडियो मैसेज जारी किया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब पुराने विवादों और परेशानियों को पीछे छोड़कर सिर्फ अपनी तैयारी पर फोकस करें।
केजरीवाल ने कहा कि लाखों छात्रों ने कड़ी मेहनत की है और अब समय है कि वे पूरे कॉन्फिडेंस और शांत दिमाग के साथ एग्जाम दें। उन्होंने सभी छात्रों को ऑल द बेस्ट कहते हुए उनकी सफलता की कामना की।

Kejriwal motivates NEET Students: एक महीने में दो बार परीक्षा देना आसान नहीं
केजरीवाल ने अपने वीडियो मैसेज में कहा कि वह छात्रों की परेशानी को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि NEET जैसी बड़ी और मुश्किल परीक्षा को एक बार देना ही काफी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इस बार कई छात्रों को एक महीने के अंदर दूसरी बार एग्जाम देना पड़ रहा है। उन्होंने माना कि इस पूरी प्रक्रिया ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव डाला है। इसके बावजूद उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी मेहनत और तैयारी पर भरोसा रखें और किसी भी तरह की घबराहट को खुद पर हावी न होने दें।
ये भी पढ़ें: 'पेपर लीक ऐसे नहीं बंद होगा', टेलीग्राम बैन के फैसले पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा
Stress छोड़कर Concentration के साथ करें तैयारी
वीडियो संदेश में केजरीवाल ने छात्रों को सलाह दी कि अब किसी भी तरह के विवाद या चर्चा में उलझने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसे भूलकर अब पूरा फोकस पढ़ाई और रिवीजन पर लगाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि एग्जाम हॉल में शांत मन के साथ जाएं और हर सवाल को ध्यान से पढ़कर हल करें। उनके मुताबिक कॉन्फिडेंस और Concentration ही परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की सबसे बड़ी कुंजी है।
भविष्य के डॉक्टरों को दी शुभकामनाएं
केजरीवाल ने कहा कि देश को अच्छे डॉक्टरों की जरूरत है और आज के छात्र ही कल देश की हेल्थकेयर सिस्टम की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी छात्र अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही छात्र लोगों की जिंदगी बचाने का काम करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ें।
ये भी पढे़ं: '3 भारतीयों की हत्या पर प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट तक नहीं किया', केजरीवाल ने उठाए सवाल
पेपर लीक विवाद पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
री-एग्जाम से पहले केजरीवाल ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले और दावे लगातार बदलते रहे हैं। टेलीग्राम बैन किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे पेपर लीक जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अलग-अलग बहाने बना रही है। हालांकि उन्होंने छात्रों से कहा कि वे इन विवादों से दूर रहकर सिर्फ अपनी परीक्षा और करियर पर ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications