IPL 2026: Sanju Samson ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, असली वजह जानकर दंग रह जाएंगे फैंस

IPL 2026 Sanju Samson: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन को लेकर की जा रही है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ 11 सीजन का लंबा और सफल सफर तय करने के बाद संजू अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पीली जर्सी में नजर आएंगे। हाल ही में एक ट्रेड के जरिए चेन्नई में शामिल हुए 31 सैमसन ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की असली वजह दुनिया के सामने रखी।

सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान (IPL 2026 Sanju Samson)

पीटीआई द्वारा जारी एक वीडियो में संजू सैमसन ने अपनी पुरानी टीम से अलग होने के फैसले को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे महसूस हुआ कि टीम में मेरा समय अब पूरा हो चुका है। हर खिलाड़ी के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब उसे आगे बढ़ना होता है। मेरे लिए वह समय आ गया था।

IPL 2026 1

नए सफर को लेकर सैमसन ने कही बड़ी बात

सैमसन ने आगे कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते समय भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदान पर उतरने के बाद खेल ही सब कुछ तय करता है। निश्चित रूप से वहां ऐसे कई खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य हैं जिनके साथ मैंने अपना बचपन बिताया है, उनके प्रति मेरे मन में हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा, लेकिन अब मैं एक नए सफर के लिए उत्साहित हूं।

गुवाहाटी में पुरानी टीम के खिलाफ होगा डेब्यू

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का सीएसके के लिए पहला मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है। वे अपनी नई टीम के लिए डेब्यू अपनी ही पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेंगे। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सैमसन का सामना जब अपने ही पुराने साथियों से होगा तो वह मुकाबला देखने लायक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+