Rinku Singh ने ठुकराया सरकारी सम्मान? 3 करोड़ के इनाम के साथ मिली पक्की नौकरी! पर रिंकू ने मांगी माफी
IPL 2026 Rinku Singh: भारतीय टी-20 टीम के युवा फिनिशर रिंकू सिंह ( Rinku Singh) इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल कोटे के तहत रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (Regional Sports Officer) नियुक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 3 करोड़ रुपये की विशेष सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की।
रिंकू सिंह ने सम्मान मिलने पर क्या कहा? (IPL 2026 Rinku Singh)
बुधवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में रिंकू सिंह मौजूद नहीं थे। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब खुद रिंकू ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश शेयर कर पूरी स्थिति साफ कर दी है। रिंकू सिंह ने अपने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं 3 करोड़ की सम्मान राशि और रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का दायित्व मिलने पर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे रिंकू
आईपीएल (IPL) कैंप में व्यस्त होने के कारण रिंकू सिंह समारोह में शामिल नहीं हो सके। रिंकू ने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लेंगे। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आर.पी. सिंह के मुताबिक रिंकू की यह भूमिका केवल प्रतीकात्मक नहीं होगी। उन्हें उनकी खेल विशेषज्ञता के आधार पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि वे प्रदेश के आगामी एथलीटों का मार्गदर्शन कर सकें।
रिंकू सिंह के जीवन में हुए बड़े उतार-चढ़ाव
रिंकू सिंह के लिए यह सम्मान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने हाल ही में अपने जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक तरफ वे भारत की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। वहीं दूसरी ओर टूर्नामेंट के दौरान ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। निजी जीवन की बात करें तो रिंकू ने मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की है, जिससे उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया है।












Click it and Unblock the Notifications