IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने किंग कोहली, बनाया बाउंड्री का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सब रह गए पीछे?

IPL 2026 RCB vs GT Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने कुछ ऐसा किया जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी पारी का पहला चौका जड़ते ही कोहली आईपीएल इतिहास में 800 चौके पूरे करने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए।

विराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास (IPL 2026 RCB vs GT Virat Kohli)

अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से किंग कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लीग क्रिकेट के असली बादशाह वही हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में विराट कोहली ने बाउंड्री लगाने के मामले में अपनी एक अलग लीग बना ली है। अब तक शिखर धवन (768 चौके) इस लिस्ट में कोहली के सबसे करीब थे, लेकिन अब विराट ने उन्हें काफी पीछे छोड़ दिया है। 800 के जादुई आंकड़े तक अब तक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है।

Virat Kohli 1

कोहली ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

कोहली ने अपने 274वें मैच और 266वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। कोहली केवल चौकों के ही नहीं, बल्कि छक्कों के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ते ही विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। विराट के नाम अब आईपीएल में 300 छक्के हो गए हैं। वे 300 छक्कों के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में केवल क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) ही उनसे आगे हैं।

दमदार फॉर्म में हैं कोहली

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली अब 9,000 रनों के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब हैं। उनके नाम लीग में रिकॉर्ड 8 शतक और 65 अर्धशतक दर्ज हैं। कुल मिलाकर 72 बार उन्होंने 50 से अधिक का स्कोर बनाया है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बता दें कि आईपीएल 2026 में भी कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। 7 मैचों में वे 250 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+