Lock Upp 2: 'गरीब बच्चै पैदा करेंगे तो बढ़ेगी गरीबी', कौन है Madhuri Jain? लोगों ने कहा-बकवास औरत
Madhuri Jain: कभी बयान तो कभी किताब को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले 'भारतपे' के को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज रहे अशनीर ग्रोवर एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन वजह इस बार वो नहीं बल्कि उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर हैं, जिनके एक विवादित बयान के कारण लोग सोशल मीडिया पर माधुरी के साथ-साथ उनकी भी आलोचना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि माधुरी ग्रोवर इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 का हिस्सा, जहां उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जो कि लोगों को पसंद नहीं आया इसलिए ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए।

दरअसल माधुरी ने लॉकअप सीजन 2 शो में सीक्रेट खोलने वाले सेगमेंट में कहा कि 'वो और अशनीर बड़े बच्चों के बाद तीसरे बच्चे की भी प्लानिंग कर रहे थे लेकिन घरवालों ने उनका साथ नहीं दिया, हमेशा हम दो हमारे दो वाला फार्मूला काम नहीं करता है।'
'गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी', माधुरी ग्रोवर का विवादित बयान
'हमने भी तीसरे बच्चे के बारे में सोचा था लेकिन फिर फैमिली वालों का साथ नहीं मिला और फिर से लगा कि अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी, गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी इसलिए हमने ये आइडिया ड्रॉप कर दिया।'
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, लोग बोले-बकवास औरत
माधुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'फिर तो मध्यम क्लास वाले इंसान को बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए, ये क्या बकवास औरत है।'

मियां-बीवी का है विवादों से चोली-दामन का साथ
आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। वैसे लोग इन्हें कुछ भी कहें लेकिन असल जिंदगी में ये दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और दोनों की प्रेम कहानी कोचिंग सेंटर से शुरू हुई थी।
कोचिंग सेंटर में पहली बार माधुरी से मिले थे अशनीर ग्रोवर
मालूम हो कि आईआईटी दिल्ली से सिविल में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने वाले अशनीर ग्रोवर ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में 'वगैरह-वगैरह' पोडकास्ट में खुलकर बताया था। उन्होंने कहा था कि ' मैं IIT में अपने आखिरी साल के दौरान उन्होंने एक कोचिंग क्लास जॉइन की थी और इसी कोचिंग में माधुरी भी आती थीं।'

'मुझे वो पहली नजर में काफी स्मार्ट और सुंदर लगी, मैं कह सकता हूं कि मैं पहली बार उन्हें देखते ही ढेर हो गया था, फिर हम कोचिंग में मिलने लगे, एक-दूसरे को समझने लगे और फिर मैंने अपनी दिल की बात कह दी, माधुरी की तरफ से ग्रीन सिग्रल था तो हमने जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया।'
'शुरू में उन्हें माधुरी से बात करने में काफी पापड़ बेलने पड़े थे'
हालांकि अशनीर ने ये भी बताया था कि 'शुरू में उन्हें माधुरी से बात करने में काफी पापड़ बेलने पड़े थे, मैं अक्सर उसके चक्कर में गलत कोचिंग में घुस जाता था, उसकी बगल की सीट पाने के लिए तिकड़म अपनाता था लेकिन आखिरकार वो मान गई और बस हमारी लाइफ सेट हो गई।' आपको बता दें कि कॉलेज खत्म होने के बाद दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली और दोनों को शादी से दो बच्चे ( अव्य-बेटा, मन्नत-बेटी) है।

माधुरी जैन कौन हैं?
- माधुरी जैन हरियाणा के पानीपत से हैं।
- उन्होंने एनआईएफटी में फैशन और डिजाइन का कोर्स किया है।
- डिजाइन, ब्रांडिंग और product development में काफी काम किया है।
- स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वह स्टार्टअप जीरोपी से जुड़ गईं।
- बिजनेस की दुनिया में लोग उन्हें Beauty with Brain कहते हैं।
कौन हैं अशनीर ग्रोवर?
- अशनीर ग्रोवर एक भारतीय बिज़नेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं।
- वो BharatPe के को-फ़ाउंडर और CEO के तौर पर जाने जाते हैं।
- उन्हें फ़िनटेक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पहचाना जाता है।
- उन्हें रिटेल और ई-कॉमर्स के लिए 'फ़ोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2020' की लिस्ट में शामिल किया गया था।
- आईआईटी दिल्ली से सिविल में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने वाले अशनीर ने 'कोटक फाइनेंस बैंकिंग' में काम किया था।
- 2013 में उन्होंने 'कोटक' छोड़ा और 'अमेरिकन एक्सप्रेस' ज्वाइन किया।
- साल 2018 में उन्होंने साशवत नाकरानी के साथ मिलकर 'भारत पे' की स्थापना की।
- साल 2021 के 'शार्क टैंक इंडिया' शोज सीजन 1 में जज बने।














Click it and Unblock the Notifications