IPL 2026 Purple Cap: भुवनेश्वर कुमार बने नंबर 1, देखें टॉप 5 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल 2026 के इस रोमांचक सीजन में गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की जंग तेज हो गई है। हाल ही में हुए मुकाबलों के बाद विकेट लेने के मामले में काफी उलटफेर देखने को मिला है। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को हुए मैच के बाद टॉप रैंक में बड़ा फेरबदल हुआ है।

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने अब तक इस पोजीशन पर अपना स्थान बनाया था। यहां टॉप प्लेयर्स की लिस्ट देखी जा सकती है।

ipl 2026

भुवनेश्वर कुमार (आरसीबी)

अनुभवी स्विंग सुल्तान भुवनेश्वर कुमार इस वक्त सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके हालिया स्पैल ने उन्हें सीधे टॉप पर पहुँचा दिया है, जहाँ उनकी इकोनॉमी रेट महज 7.61 की रही है।

अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे अंशुल कंबोज इस सीजन की सबसे बड़ी खोज साबित हो रहे हैं। कंबोज ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। हालांकि विकेटों की संख्या भुवनेश्वर के बराबर है, लेकिन बेहतर इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट के आधार पर भुवनेश्वर पहले पायदान पर काबिज हैं।

ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद के एशान मलिंगा अपनी खतरनाक यॉर्कर और वेरिएशन से बल्लेबाजों को खूब छका रहे हैं। उन्होंने भी 8 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए हैं। वह पर्पल कैप की इस रेस में भुवनेश्वर और कंबोज को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार से कहर बरपा रहे हैं। आर्चर ने अब तक 8 मुकाबलों में 13 विकेट हासिल किए हैं। उनकी मौजूदगी राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण को काफी घातक बना रही है और वह टॉप पर पहुँचने से महज एक-दो विकेट दूर हैं।

प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने इस लिस्ट के टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट झटके हैं। उनकी निरंतरता और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें इस सीजन के प्रमुख दावेदारों की सूची में ला खड़ा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+