IPL 2026 Playoff: टॉप-4 की लड़ाई में SRH सबसे आगे, RCB के पास नंबर-1 बनने का मौका, LSG का बुरा हाल!

IPL 2026 Playoff: आईपीएल 2026 का कारवां अब अपने सबसे निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर न केवल मैच जीता, बल्कि अंक तालिका में टॉप स्थान भी हासिल कर लिया। इस हार के साथ पंजाब दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जिससे प्लेऑफ की जंग अब और भी पेचीदा हो गई है।

टॉप पर मौजूद है हैदराबाद (IPL 2026 Playoff)

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पंजाब 202 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। उन्हें अब प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए अपने बाकी 3 मैचों में से सिर्फ 1 जीत की दरकार है। उनका शानदार नेट रन रेट (+0.737) उन्हें टॉप-2 में फिनिश करने का मजबूत दावेदार बनाता है।

IPL 2026 playoffs 1

आरसीबी के पास बड़ा मौका

दूसरी ओर पंजाब किंग्स के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। लगातार तीन हार ने पंजाब की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें सुरक्षित रहने के लिए अब अगले 4 मैचों में 2 जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फिलहाल सबसे आरामदायक स्थिति में दिख रही है। 9 मैचों में 12 अंकों के साथ वे तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनका +1.420 का नेट रन रेट पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ है। आरसीबी को प्लेऑफ के लिए बचे हुए 5 मैचों में से केवल 2 या 3 जीत चाहिए। अगर वे 14 अंकों पर भी रुकते हैं, तो उनका रन रेट उन्हें क्वालीफाई करा सकता है।

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
7 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 8 -0.949
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 2 7 0 4 -1.076

IPL में ई-सिगरेट और गर्लफ्रेंड मामलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, एक्शन मोड में आई BCCI का बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+