IPL में ई-सिगरेट और गर्लफ्रेंड मामलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, एक्शन मोड में आई BCCI का बड़ा ऐलान

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान मैदान के बाहर घट रही घटनाओं ने बीसीसीआई (BCCI) की चिंता बढ़ा दी है। खिलाड़ियों के साथ अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही और होटल रूम्स में बाहरी लोगों के प्रवेश के मामलों को देखते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड ने अब कुछ कड़े नियम बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। अब यह क्रिकेट लीग कम और अय्याशी का अड्डा ज्यासा नजर आ रही है। इसे देखते हुए बोर्ड ने अब सख्ती से पेश आने की योजना बनाई है। देवजीत सैकिया ने कई अहम बातों का जिक्र किया है।

Devajit Saikia

रक्षा प्रोटोकॉल में चूक: सैकिया ने कहा कि टीम के सदस्यों के साथ कई ऐसे अनधिकृत लोग घूम रहे हैं, जिनके पास अनुमति नहीं है। यह सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा जोखिम है।

होटल और रूम एंट्री पर रोक: बोर्ड के संज्ञान में आया है कि बाहरी लोग खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के कमरों तक पहुंच रहे हैं। देवजीत सैकिया के अनुसार यह हमारे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के पूरी तरह खिलाफ है।

अधिकारियों का हस्तक्षेप: केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम मालिकों और अधिकारियों द्वारा भी प्रतिबंधित क्षेत्रों में खिलाड़ियों से मेल-जोल बढ़ाने के मामले सामने आए हैं।

नियमों का उदारीकरण: बोर्ड ने माना है कि पिछले कुछ समय में नियमों के पालन में ढिलाई बरती गई है, जिसे अब तुरंत ठीक करने की आवश्यकता है।

जारी होगी नई एडवाइजरी

देवजीत सैकिया ने घोषणा की है कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल मिलकर एक विस्तृत एडवाइजरी जारी करेंगे। यह एडवाइजरी सभी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के लिए लक्ष्मण रेखा की तरह होगी। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद यदि कोई भी उल्लंघन पाया जाता है, तो बीसीसीआई और आईपीएल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि प्लेयर्स को खुलेआम गर्लफ्रेंड्स के साथ होटल में देखा जाता है। टीम बस में भी ऐसा हो रहा है। इसके अलावा खुलेआम ई-सिगरेट और अन्य गतिविधियां देखी जा रही है। यह एक छपरी क्रिकेट लीग नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+