IPL 2026 Mini Auction: 23.75 करोड़ वाले अय्यर को इस बार मिले कितने करोड़? अब इस टीम के लिए खेलेंगे आईपीएल

IPL 2026 Mini Auction Venkatesh Iyer: आज यानी मंगलवार को आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन अबू धाबी में चल रही है। वेंकटेश अय्यर को लेकर आरसीबी और केकेआर के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। अंत में आरसीबी ने 7 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने ठीक इसी दिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार पारी खेलकर फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महाराष्ट्र के पुणे में डीवाई पाटिल अकादमी में पंजाब के ख़िलाफ़ सुपर लीग ग्रुप ए मैच में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 43 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली।

वापस फॉर्म में लौटे अय़्यर (IPL 2026 Mini Auction Venkatesh Iyer)

इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। यह तूफानी प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब वह स्वयं IPL नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया था। 2021 में KKR के लिए अपनी शुरुआत के साथ ही वह सुर्खियों में आ गए थे। उनके उस ब्रेकआउट सीज़न ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई और उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे रोमांचक घरेलू ऑलराउंडरों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया।

IPL 1

ऐसा रहा है अय्यर का करियर

अय्यर केकेआर सेटअप में एक भरोसेमंद चेहरा रहे हैं, जिन्होंने टीम की कप्तानी भी संभाली है और पिछले सीज़न में उन्हें कप्तान बनाने पर भी विचार किया गया था। अय्यर का IPL करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। IPL 2021 का सीज़न उनके लिए करियर का टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। आईपीएल 2022 का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन साल 2023 में उन्होंने जबरदस्त वापसी की।

आईपीएल 2025 का सीजन उनके लिए निराशाजनक रहा, जिसके बाद उन्हें रिलीज़ किया गया। उन्होंने 11 मैचों में 139.22 के स्ट्राइक रेट से केवल 142 रन बनाए। IPL 2025 में फॉर्म में आई गिरावट के चलते KKR ने उन्हें रिलीज़ करने का कठिन फैसला लिया। अब अय्यर को फिर आईपीएल में अपनी चमक बिखेरने का मौका मिला है। वह इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+