Delhi Capitals में खुश नहीं हैं केएल राहुल? IPL 2026 से पहले दिग्गज का हैरान करने वाला खुलासा
IPL 2026 KL Rahul: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल ने पिछले साल दिल्ली के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। इसके बावजूद टीम प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर सकी थी। अब केएल राहुल पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सीएसके (CSK) के पूर्व स्टार सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा खुलासा किया है।
क्या केएल राहुल और दिल्ली के बीच सबकुछ ठीक है? (IPL 2026 KL Rahul)
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के मुताबिक केएल राहुल और दिल्ली मैनेजमेंट के बीच बैटिंग पोजिशन को लेकर मतभेद चल रहे हैं। केएल राहुल का करियर हमेशा से इस बहस के इर्द-गिर्द रहा है कि वे किस नंबर पर सबसे अधिक दमदार हैं। बद्रीनाथ के मुताबिक राहुल आने वाले सीजन में पारी की शुरुआत करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि नई गेंद के साथ वे टीम को ठोस शुरुआत दे सकते हैं।

राहुल को मिडिल ऑर्डर में देखना चाहती हैं दिल्ली की टीम
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट राहुल को मिडिल ऑर्डर में एक एंकर और फिनिशर के रूप में देख रहा है। मैनेजमेंट की दलील है कि पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजों के बाद मिडल ऑर्डर में राहुल जैसा अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती दे सकता है। बद्रीनाथ ने आगे कहा कि राहुल के साथ टीम का तकरार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिल्ली के लिए अच्छी खबर नहीं है।
13 पारियों में बनाए थे 539 रन
अगर पिछले सीजन आईपीएल 2025 की बात करें तो केएल राहुल ने 13 पारियों में 539 रन बनाए थे। उनके बल्ले से रन तो निकले लेकिन लगातार बदलते बल्लेबाजी क्रम ने उनकी लय को प्रभावित किया। हालांकि, केएल राहुल ने जिन मैचों में दिल्ली के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेला, उन मुकाबलों में उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। आईपीएल 2026 में केएल राहुल से दिल्ली की टीम को एक बार फिर मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications