IPL 2026: चेपॉक में गूंजेगी रहमान की धुन, CSK का सबसे बड़ा फैन शो आज, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री का मौका!
IPL 2026 CSK Today Event: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आज चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) एक ऐतिहासिक गवाह बनने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने फैंस के लिए 'ROAR 26' नामक एक मेगा इवेंट का आयोजन किया है। यह क्रिकेट और मनोरंजन का अब तक का सबसे बड़ा संगम माना जा रहा है। आज (22 मार्च, रविवार) की शाम चेपॉक में ए.आर. रहमान के संगीत का जादू भी घुलेगा।
पुराने बनाम नए सितारों की टक्कर (IPL 2026 CSK Today Event)
इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत पुराने बनाम नए सितारों की टक्कर है। एक तरफ सीएसके की मौजूदा टीम होगी, तो दूसरी तरफ 'OG' (ओरिजिनल) सुपर किंग्स की फौज, जिसका नेतृत्व चिन्ना थाला सुरेश रैना करेंगे। इस टीम में मैथ्यू हेडन, मुरली विजय और एस. बद्रीनाथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर अपनी पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। फैंस के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है कि वे अपने पुराने हीरो को मौजूदा सितारों के साथ दो-दो हाथ करते देखेंगे।

ए.आर. रहमान देंगे लाइव परफॉर्मेंस
क्रिकेट के इस जश्न में चार चांद लगाने के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। चेपॉक स्टेडियम को एक म्यूजिकल एरिना में बदल दिया गया है, जहां लाइट्स और साउंड का ऐसा तालमेल होगा जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। सीएसके मैनेजमेंट के मुताबिक यह कार्यक्रम केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उन करोड़ों फैंस के प्रति एक सम्मान है जिन्होंने हर मुश्किल दौर में टीम का साथ दिया।
इवेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल आधिकारिक माध्यमों (CSK ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और डिस्ट्रिक्ट ऐप) से ही मान्य होंगे। किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। इसके अलावा कुछ फैंस को स्टेडियम में फ्री एंट्री भी दी जाएगी। इसके बारे में सभी जानकारी आपको चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिश्यली वेबसाइट से मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications