Punjab Kings की जीत के बाद Arshdeep Singh ने पकड़ा गर्लफ्रेंड का हाथ? कैमरे के सामने खोला बड़ा राज!

IPL 2026 Arshdeep Singh Girlfriend: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में दिल्ली के खिलाफ इतिहास रचने के बाद पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अर्शदीप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे चलते देखा जा सकता है, जिसने उनके रिलेशनशिप की चर्चाओं को और हवा दे दी है।

अर्शदीप और समरीन नजर आए एक साथ (IPL 2026 Arshdeep Singh Girlfriend)

पंजाब किंग्स की जीत के बाद अर्शदीप और समरीन को एक साथ स्पॉट किया गया। वायरल क्लिप में अर्शदीप बेहद सहज नजर आ रहे हैं और उन्होंने समरीन का हाथ थाम रखा है। यह पहला मौका नहीं है जब दोनों साथ दिखे हों, इससे पहले भी आईपीएल 2026 के मैचों के दौरान समरीन को स्टैंड्स में पंजाब किंग्स का उत्साह बढ़ाते देखा गया है। अक्सर क्रिकेट और ग्लैमर का संगम आईपीएल में देखने को मिलता है, लेकिन अर्शदीप की इस पब्लिक अपीयरेंस ने फैंस को कन्फर्मेशन जैसा अहसास कराया है।

IPL 2026 Arshdeep Singh 1

कौन हैं समरीन कौर?

अर्शदीप के साथ नजर आ रही समरीन कौर मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। 7 सितंबर 1999 को जन्मी समरीन जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। समरीन पहली बार तब चर्चा में आईं जब वे मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट बनीं। उन्होंने अर्जुन रामपाल के साथ थ्रिलर फिल्म 'नेल पॉलिश' और कबीर खान की सुपरहिट फिल्म '83' में भी काम किया है।

IPL 2026: धोनी जानबूझकर बैठ रहे टीम से बाहर? फिट होने के बावजूद क्यों हैं मैदान से दूर
IPL 2026: धोनी जानबूझकर बैठ रहे टीम से बाहर? फिट होने के बावजूद क्यों हैं मैदान से दूर

आईपीएल में अर्शदीप का प्रदर्शन का रहा है दमदार

इसके अलावा वे जुबिन नौटियाल के गाने 'तुझे भूलना तो चाहा' और बादशाह के 'बावला' जैसे चर्चित म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। अर्शदीप का प्रदर्शन पंजाब किंग्स के लिए दमदार साबित हो रहा है। हालांकि, वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा शांत रहते हैं और अब तक उन्होंने समरीन के साथ अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन एयरपोर्ट और स्टेडियम में उनकी बढ़ती मौजूदगी बहुत कुछ बयां कर रही है।

IPL 2026: 2 मैचों में 986 रन, चार बार बदली ऑरेंज कैप, आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा डबल हेडर
IPL 2026: 2 मैचों में 986 रन, चार बार बदली ऑरेंज कैप, आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा डबल हेडर

VIDEO: सुरक्षा घेरा तोड़ लड़की ने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, घटिया हरकत के वीडियो से मचा तहलका
VIDEO: सुरक्षा घेरा तोड़ लड़की ने सरेआम खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, घटिया हरकत के वीडियो से मचा तहलका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+