IPL 2025: हार्दिक पांड्या को क्यों किया आईपीएल में बैन? रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

IPL 2025: आईपीएल का शेड्यूल घोषित होते ही इंतजार की घड़ियाँ समाप्त हो गई। पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी जैसी धांसू टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला ईडन गार्डंस स्टेडियम में ही होना है। इसके बाद कुछ और बड़ी टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

मुंबई इंडियंस अपना पहला ही मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध खेलने वाली है। चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला 23 मार्च को खेला जाना है। इस मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहता है क्योंकि सबसे बड़ी राइवलरी जिन मैचों में होती है, यह उनमें से एक है।

ipl 2025

उधर हार्दिक पांड्या को बैन करने की वजह से रोहित शर्मा को इस मैच के लिए टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। वह बाहर होंगे। ऐसे में रोहित शर्मा के फैन्स को एक बार फिर से उनका हीरो मैदान पर फील्ड सजाते हुए दिखाई देगा।

IPL 2025: मामला पिछले सीजन का है

हार्दिक पांड्या का अपराध पिछले सीजन से जुड़ा हुआ है। वह पिछले सीजन भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। दरअसल यह धीमे ओवर रेट से जुड़ा हुआ मामला है, इसमें तीन बार मुंबई इंडियंस का ओवर रेट धीमा रहा है। तीसरी बार ऐसा होने के बाद पांड्या को एक मैच के लिए बैन कर 30 लाख जुर्माना लगाया गया। संयोग से पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का यह अंतिम मुकाबला था। यही कारण है कि इस सीजन पहले ही मैच में पांड्या को बाहर बैठना होगा।

IPL 2025: पिछले सीजन बने हार्दिक कप्तान

पिछले सीजन ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के इस फैसले की आलोचना काफी देखने को मिली थी। हार्दिक पांड्या को कई बार विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बार शायद ऐसा नहीं होगा।

आईपीएल में पिछले सीजन केकेआर ने खिताबी जीत दर्ज की थी, इस वजह से केकेआर को पहला मैच होम ग्राउंड पर मिला है और सामने आरसीबी की टीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+