IPL 2025: क्या ईशान किशन होंगे आईपीएल से बाहर? जानिए उनको लेकर क्या अपडेट आया

Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस से सनराइजर्स हैदराबाद में आते ही ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स को पराजित कर दिया।

ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को न केवल जीत दिलाई, बल्कि एक तूफानी सैकड़ा भी जमाया। उनके शतक के कारण ही हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 286 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर 44 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ishan kishan

हालांकि मैच के दौरान ही हैदराबाद के लिए एक बुरी खबर भी आई और यह ईशान किशन से जुड़ी हुई है। रॉयल्स की पारी के 18वें ओवर में ईशान किशन सीमा रेखा पर एक शॉट रोकते हुए चोटिल हो गए और दर्द से कराहने लगे। वह चौका भी नहीं रोक पाए और चोट भी आई।

Ishan Kishan हुई चोटिल

किशन के घुटने में जोरदार चोट लगी और वह मैदान पर सीमा रेखा के बाहर ही गिर गए। इसके बाद फिजियो मैदान पर आकर उनको चेक करता है और गेम शुरू हो जाता है लेकिन हैदराबाद के लिए उनकी जगह कोई अन्य खिलाड़ी फील्डिंग करने के लिए आता है।

दर्द से कराह उठे Ishan Kishan

वह गेम से बाहर होते हैं और फिजियो लगातार उनको ठीक करने का प्रयास करता है। उनका दर्द साफ़ देखा जा सकता था और चोट भी भयंकर लगी थी। हालांकि यह चोट कितनी गहरी होगी, यह देखने वाली बात होगी। हैदराबाद का टीम मैनेजमेंट कभी नहीं चाहेगा कि किशन बाहर हो जाए।

चोट गंभीर होने पर नुकसान

अगर चोट गंभीर होती है, तो ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसा होने पर टीम को नुकसान है क्योंकि पहले ही मैच में शतक मारकर ईशान किशन ने अपने इरादे दर्शा दिए थे। आने वाले एक या दो दिनों में उनकी चोट की गहराई का पता चल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+