IPL 2025: हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने पर कौन कर सकता है रिप्लेस? 3 खिलाड़ी हैं दावेदार

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस इस सीजन आईपीएल के फाइनल में पहुंचने से वंचित रह गई। हार के बाद मुंबई इंडियंस की काफी आलोचना हो रही है। इस सीजन सबसे मजबूत टीमों में मुंबई इंडियंस का नाम शामिल था।

अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। उनको हटाने के मांग भी हुई है। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की हार का जिम्मेदार कप्तान पांड्या को बताया गया। फैन्स ने पांड्या की कप्तानी पर निराशा जताई।

ipl 2025

गुजरात की कप्तानी करते हुए पांड्या ने दो फाइनल खेले थे। उनमें एक फाइनल मैच गुजरात ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। आगामी सीजन में अगर मुंबई इंडियंस अपने कप्तान में बदलाव करना चाहेगी, तो रिप्लेस करने के लिए संभावित तीन दावेदारों के बारे में जानना जरूरी है।

रोहित शर्मा

आईपीएल के बेस्ट कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ही इस समय मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लायक खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच बार इस टीम को टाइटल दिलाया है। पांड्या को कप्तान बनाने के लिए रोहित को हटाया गया था, जो गलत निर्णय साबित हुआ। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान भी हैं। उनके जैसा मजबूत दावेदार मुंबई इंडियंस को नहीं मिल सकता।

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने वाले सूर्या को भी मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्या ने टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करते समय प्रभावित करने का काम किया है। सूर्या ने टीम इंडिया को लीड करते समय अपना कौशल दर्शाया है। उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर्स में से एक जसप्रीत बुमराह टेस्ट में टीम इंडिया को लीड कर चुके हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल लेवल पर वह टी20 में भी इंडियन टीम को लीड कर चुके हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दावेदार जसप्रीत बुमराह भी हैं। अगर उनको कमान थमाई जाती है, तो वह हार्दिक पांड्या से बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+