CSK vs MI: चेन्नई-मुंबई इंडियंस मैच लाइव कहां देखें? डबल हेडर के कारण दो चैनलों पर आएंगे मुकाबले

CSK vs MI Live Streaming: आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर मुकाबला आज है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। दूसरा मुकाबला दो धांसू टीमों के बीच है, जिनके बीच प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गेम है।

आईपीएल में डबल हेडर मैचों के समय पहले मैच का प्रसारण देर तक चलने की वजह से दूसरे मैच के टॉस का टाइम हो जाता है और परेशानी होती है। उससे निपटने का प्रयास इस बार किया गया है। दोनों मैचों के लिए अलग-अलग चैनल अलॉट किये गए हैं।

csk vs mi

दोपहर हैदराबाद और राजस्थान का मुकाबला होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला शाम के समय है। 7 बजे से इस मुकाबले का टॉस होना है। मुकाबले की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी और इस मुकाबले का सीधा प्रसारण अलग चैनल पर आएगा।

CSK vs MI Live Streaming

पहला मैच देरी तक जाता है, इस वजह से दूसरे मैच का चैनल अलग है। ऐसे में फैन्स को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 पर हो रहा है। चेन्नई और मुंबई का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1 पर होना है। इस तरह दोनों मैचों के फैन्स को कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि पहला मैच भी शायद तब तक समाप्त हो जाता है।

CSK vs MI Live Streaming JioHotstar

जियोहॉटस्टार पर भी दो जगह मैच देखने की व्यवस्था रहेगी। टॉस वहां भी अलग जगह पर देखा जा सकेगा। पिछले कई आईपीएल सीजन में डबल हेडर में टॉस के समय समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसे देखते हुए इस बार नई व्यवस्था लागू कर दी गई।

मुंबई इंडियंस की कमान सूर्या के हाथों में

उधर मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या कप्तानी नहीं करेंगे। इस मैच में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। पिछले सीजन तीन बार धीमे ओवर रेट की वजह से पांड्या को कप्तान होने के नाते एक मैच के लिए बैन किया गया है। हालांकि इस बार यह नियम हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+