IPL 2025: 70 करोड़ से ज्यादा की सैलरी वाले 3 खिलाड़ी, जिन्होंने पैसा लेकर टीम मालिकों को रुलाया
IPL 2025: आईपीएल नीलामी और रिटेंशन प्रक्रिया के दौरान कई प्लेयर्स की चर्चा काफी हो रही थी क्योंकि उनको बड़ी रकम में टीमों ने रखा था। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल जैसे कई प्लेयर्स को मोटी राशि देते हुए टीमों ने खरीदा और बिड वॉर में हिस्सा लिया था।
अब आईपीएल समापन की तरफ बढ़ रहा है, प्लेऑफ़ की तीन टीमें निर्धारित हो गई हैं और एक टीम बाकी है। महंगे बिकने वाले काफी खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं और उनकी टीमों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 20 करोड़ की रकम वाले प्लेयर्स में श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। अन्य खिलाड़ी फ्लॉप हुए हैं। तीन फिसड्डी खिलाड़ियों के बारे में आपको जानना चाहिए, जिनकी कुल सैलरी मिला दी जाए, तो 70 करोड़ से ऊपर बैठती है।

ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को 27 करोड़ देकर खरीदा गया था, संजीव गोयनका को पंत से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। पंत एक फिफ्टी के अलावा कुछ नहीं के पाए और टीम उनकी कप्तानी में प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई। अब तक पंत ने इस सीजन 12 मैच खेलकर 135 रन अपने नाम किये हैं। 27 करोड़ की रकम के बाद यह प्रदर्शन टीम मालिक संजीव गोयनका को रुला गया होगा।
वेंकटेश अय्यर: बिड वॉर में केकेआर ने अन्य टीमों को पछाड़ते हुए वेंकटेश अय्यर को शामिल किया था, उनको 23.75 करोड़ में खरीदा गया था और केकेआर को प्रदर्शन में कुछ नहीं मिला। टीम प्लेऑफ़ से बाहर भी हो गई। वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन 11 मैचों में 142 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से महज एक अर्धशतक आया है।
हेनरिक क्लासेन: तूफानी बैटिंग के लिए महशूर हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार बैटिंग करने का प्रयास किया है लेकिन वह अपनी सैलरी को जस्टिफाई नहीं कर पाए हैं। 23 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको रिटेन किया था। 12 मैचों में उन्होंने एक फिफ्टी की मदद से कुल 358 रन बनाए हैं, हैदराबाद भी इस सीजन प्लेऑफ़ में नहीं पहुँच पाई।












Click it and Unblock the Notifications