IPL 2025 SRH vs RR: हैदराबाद ने बनाया IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, देखें टॉप 10 हाईएस्टस्कोर की लिस्ट

IPL 2025 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का काम किया। आईपीएल 2024 में हैदराबाद की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत भी जबरदस्त अंदाज में किया। पहले ही मैच में टीम के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

हैदराबाद ने फिर किया कमाल (IPL 2025 SRH vs RR)

ईशान किशन के शानदार शतक की बदौलत हैदराबाद ने रॉयल्स के खराब गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 6 विकेट खोकर 286 का स्कोर बनाया। घरेलू टीम सिर्फ़ एक रन से सर्वकालिक रिकॉर्ड से चूक गई। आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287 बनाया था। इस मुकाबले में उसकी बराबरी करने से हैदराबाद एक रन से चूक गई।

IPL 2025

इन टीमों ने भी बिखेरा है जलवा

हैदराबाद से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह रिकॉर्ड बनाया था, जब उसने 2013 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ़ 263 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ साल 2024 में केकेआर ने 272 रन का स्कोर बनाया था। वहीं पंजाब ने पिछले ही सीजन केकेआर के खिलाफ 262 रनों का स्कोर बनाकर इतिहास रचा था।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा स्कोर की लिस्ट इस प्रकार है:

SRH 287/3 बनाम RCB 2024 में
SRH 286/6 बनाम RR 2025*
SRH 277/3 बनाम MI 2024 में
KKR 272/7 बनाम DC 2024 में
SRH 266/7 बनाम DC 2024 में
RCB 263/5 बनाम PWI 2013 में
PBKS 262/2 बनाम KKR 2024 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+