'कप्तान और टीम मैनेजमेंट को सलाम', रिकॉर्ड शतक के बाद छलका ईशान किशन का दर्द, क्या MI पर साधा निशाना?
IPL 2025 SRH vs RR: करीब एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने वाले ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। आईपीएल 2025 के पहले मैच में शानदार शतक लगाकर ईशान किशन ने अपना दमखम दिखाने का काम किया है। ईशान किशन ने अपने आईपीएल करियर पहला शतक लगाया। इस तरह की परफॉर्मेंस से उनका खुद का भी आत्मविश्वास बढ़ा होगा।
ईशान किशन ने जड़ा शतक (IPL 2025 SRH vs RR)
ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा। 6 छक्के और 11 चौके की मदद से उन्होंने महज 45 गेंदों में अपने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने हर गेंद पर अधिकतम रन बनाने की कोशिश की। नंबर तीन पर आकर उन्होंने बल्ले से दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर फैंसस लगातार ईशान किशन की तारीफ कर रहे हैं।

आईपीएल 2025 का पहला शतक
आईपीएल 2025 के 18वें सीजन के दूसरे मैच में रविवार, 23 मार्च को ईशान किशन ने अपनी शानदार बैटिंग का जलवा दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह न सिर्फ इस सीजन का पहला शतक था, बल्कि ईशान किशन के आईपीएल करियर का भी पहला शतक था। उन्होंने 106 रन की धमाकेदार पारी खेली।
ईशान किशन ने की कमिंस की तारीफ
ईशान किशन ने इस पारी में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुछ बड़े शॉट्स मारे, जिससे उनकी पारी ने तेजी से रफ्तार पकड़ी। उनकी पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को फेवरेट बना दिया। ईशान ने अपनी पारी के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कप्तान पैट कमिंस और टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "टीम का माहौल बिल्कुल अलग है। कप्तान काफी आजादी देते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप बहुत सारे रन बनाते हो या जल्दी आउट हो जाते हो, बस कोशिश अहम है। कप्तान और टीम मैनेजमेंट को इसके लिए सलाम।
क्या MI पर साधा निशाना?
किशन के इस बयान के बाद ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या ईशान किशन ने यह कहकर अपनी पुरानी टीम मुंबई पर निशाना साधा है। ईशान का आत्मविश्वास और कप्तान के प्रति उनके आभार ने इस जीत को और भी खास बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications