IPL 2025: कब और कहाँ है आईपीएल का पहला मुकाबला? डेट, वेन्यू और टीमों की डिटेल हुई लीक

WPL 2025: आईपीएल का नया सीजन शुरू करने के लिए बीसीसीआई की तैयारी चल रही है। चैम्पियंस ट्रॉफी समाप्त होने के बाद ही आईपीएल शुरू हो जाना है। इस इवेंट के पहले मैच को लेकर खास जानकारी सामने आई है। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को होना है।

डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर को अपने घरेलू ग्राउंड पर पहला मुकाबला खेलने को मिलेगा। क्रिकबज के अनुसार केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में पहला मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी की टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में खेलने वाली है।

ipl 2025

रिपोर्ट के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद भी अपना पहला मुकाबला घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने वाली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका मुकाबला 23 मार्च से होगा। कुछ दिनों में बीसीसीआई की तरफ से पूरा शेड्यूल घोषित किये जाने की उम्मीद है।

IPL 2025 फाइनल कब और कहाँ?

अहम मैचों की डेट्स टीमों के साथ शेयर करने की खबर भी है। फाइनल के लिए भी परम्परा को फॉलो किया जाएगा और डिफेंडिंग चैम्पियंस के घर में फाइनल होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही 25 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

IPL 2025 कितने शहरों में आयोजित होगा

इससे पहले राजीव शुक्ला से पता चला था कि टूर्नामेंट 23 मार्च से होगा लेकिन बोर्ड ने इसमें थोड़ा फेरबदल किया है और डेट 22 मार्च की गई। ब्रॉडकास्टर को देखते हुए ऐसा किया गया है। उनके साथ तालमेल बैठाने के लिए बदलाव हुआ। 10 नियमित वेन्यू अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, लखनऊ, मुलानपुर, दिल्ली, जयपुर के अलावा कोलकाता और हैदराबाद में मैच होंगे। इसके अलावा इस सीज़न के मैच गुवाहाटी और धर्मशाला में भी खेले जाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू गुवाहाटी रखा गया है। 26 मार्च और 30 मार्च को यहाँ मैच खेले जाएँगे। केकेआर और चेन्नई के सुपर किंग्स से रॉयल्स के मैच होंगे। पिछली बार की तरह धर्मशाला में इस बार भी दो मैच होंगे। पंजाब किंग्स के मैचों का आयोजन यहाँ होगा। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में होगा। कोलकाता में क्वालीफायर 2 और फाइनल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+