VIDEO: रोहित शर्मा ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, साथ ही डक पर आउट होकर करवा ली बेइज्जती!

IPL 2025 Rohit Sharma: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा अब आईपीएल में दूसरे सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2008 से आईपीएल खेल रहे रोहित रविवार यानी 23 मार्च को लीग के इतिहास का 258वां मुकाबला खेल रहे हैं। सबसे अधिक मैच खेलने वालों की लिस्ट में अब रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (IPL 2025 Rohit Sharma)

आईपीएल में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम था। लेकिन रविवार को मैदान पर उतरने के साथ ही रोहित ने दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। लेकिन अपने इस खास मुकाबले में रोहित ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रोहित शर्मा इस मुकाबले में डक पर आउट हुए।

IPL 2025 1

आईपीएल में सबसे ज्‍यादा डक रोहित के नाम

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चल रहे मैच में खलील अहमद ने शून्य पर आउट कर दिया। जिससे आईपीएल में उनके शून्य पर आउट होने की कुल संख्या 18 हो गई। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ये तीनों ही खिलाड़ी अब 18 बार आईपीएल में शून्य पर आउट हो चुके हैं।

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर रहा शानदार

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर शानदार रहा है, जिसमें उनके नाम कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां दर्ज हैं, लेकिन यह खास रिकॉर्ड ऐसा है जिसे वह शायद भूलना चाहेंगे। इस मैच में पहले ही ओवर में खलील अहमद ने उन्‍हें शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही चेपॉक में तीसरी पर रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+