IPL 2025 के बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम में नए खिलाड़ी की एंट्री, क्या वैभव सूर्यवंशी की तरह करेगा कमाल?
IPL 2025 Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। इस बीच राजस्थान ने गुरुवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर बचे हुए मैचों के लिए चोटिल संदीप शर्मा की जगह टीम में लेंगे। पिछले साल रॉयल्स के लिए खेलने वाले बर्गर का यह रॉयल्स के साथ दूसरा सीजन होगा।
संदीप शर्मा चोटिल होकर बाहर (IPL 2025 Rajasthan Royals)
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में बर्गर ने 7 विकेट चटकाए थे। आईपीएल ने एक बयान में कहा कि बाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर इससे पहले आईपीएल 2024 में आरआर के लिए खेल चुके हैं और 6 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। वह 3.5 करोड़ रुपये में आरआर में शामिल हुए हैं। टीम के तेज गेंदबाज संदीप इस महीने की शुरुआत में अपनी उंगली में फ्रैक्चर के बाद सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने राजस्थान के लिए 10 मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल
14 साल और 32 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में वो कर दिखाया, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था। उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर धमाकेदार शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राजस्थान भले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई हो, लेकिन वैभव की बल्लेबाजी ने सभी को अपना कायल बना लिया है।
बर्गर के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें
ऐसे में देखना होगा कि क्या बर्गर भी सूर्यवंशी की तरह कोई कमाल कर पाते हैं या नहीं। उनके पास गेंद से अपनी छाप छोड़ने का मौका होगा, जिससे अगले सीजन के लिए वह टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर सके। राजस्थान के लिए नितीश राणा भी अब आने वाले मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। नितीश राणा आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। राणा ने 11 मैचों में 21.70 की औसत से 217 रन बनाए। इस सीज़न में उनके नाम दो अर्धशतक शामिल हैं। गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ 36 गेंदों पर 81 रन की मैच जिताऊ पारी और दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ 28 गेंदों पर 51 रन की पारी खेलकर राणा ने अपना दमखम दिखाया था।












Click it and Unblock the Notifications