Preity Zinta ने पाकिस्तानी हमले के बाद धर्मशाला में क्या किया? दिल जीतने वाला वीडियो हो रहा वायरल
IPL 2025 Preity Zinta Video: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव के कारण धर्मशाला में आईपीएल मैच को बीच में ही रोक दिया गया और खिलाड़ियों को दिल्ली सुरक्षित लाया गया। जम्मू और चंडीगढ़ से हवाई सेवा बंद होने के कारण खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन वंदे भारत से दिल्ली पहुंचाया गया।
स्पेशल ट्रेन से खिलाड़ी आए दिल्ली (IPL 2025 Preity Zinta Video)
इस स्पेशल ट्रेन में खिलाड़ियों के अलावा उनके परिवार के सदस्य, आईपीएल के अधिकारी और पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा भी शामिल थीं। ट्रेन सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे पहुंची। इस ट्रेन में पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर, यूजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन के अलावा दिल्ली कैप्टल्स के केएल राहुल, अक्षर पटेल, फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे।

प्रीति जिंटा का वीडियो हो रहा वायरल
इस बीच प्रीति जिंटा का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल के साथ मिलकर धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच रद्द होने के बाद फैंस से स्टेडियम छोड़ने का आग्रह किया। सुरक्षा चिंताओं और हवाई हमले के सायरन के कारण मैच रद्द कर दिया गया, जिसके बाद प्रीति जिंटा और धूमल ने अपनी से ज्यादा फैंस की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
प्रीति जिंटा के इस कदम को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रिटी जिंटा का मैच रद्द होने के बाद फैंस से स्टेडियम छोड़ने का आग्रह करने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आईपीएल के 2025 सीजन को निलंबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications