IPL 2025 Points Table में तूफानी उलटफेर! हर शाम बदल रहा खेल, आपकी टीम TOP 4 में है या बाहर?
IPL 2025 अपने मिड-सीजन फेज में पहुंच चुका है और अब असली खेल शुरू हुआ है! हर शाम के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल ऐसा झूला झूलता है कि फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं। कभी दिल्ली टॉप पर, तो कभी गुजरात आसमान पर, कोई भी टीम खुद को सेफ नहीं मान सकती। टॉप 4 की कुर्सी अब रेस नहीं, जंग बन चुकी है।
दिल्ली की चौथी जीत, अब खतरनाक लय में
दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथा मैच जीतकर दिखा दिया कि वो इस सीजन सिर्फ खेलने नहीं, ट्रॉफी लेने आए हैं। RCB को 6 विकेट से हराकर उन्होंने 8 पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं और अब वो सिर्फ नेट रन रेट के चलते गुजरात टाइटंस से पीछे हैं। सबसे मजेदार बात- दिल्ली ने एक मैच कम खेला है!

RCB हारी लेकिन टॉप 3 में बनी रही
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार मिली है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में वो अभी भी तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास 6 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट +0.539 है, जो उन्हें पंजाब किंग्स और लखनऊ से थोड़ा ऊपर बनाए हुए है। यानी टॉप 4 से वो फिलहाल बाहर नहीं हुए हैं।
मिड टेबल की महाभारत
कोलकाता, राजस्थान और मुंबई - तीनों टीमें 4 या उससे कम पॉइंट्स पर हैं, लेकिन कोई भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं है। मुंबई इंडियंस का NRR सिर्फ -0.010 है, मतलब अगला मैच अगर बड़ा जीता तो सीधे आधी टेबल ऊपर! ये मिड टेबल नहीं, IPL का असली थ्रिल जोन है।
चेन्नई और हैदराबाद की घंटी बज चुकी है
चेन्नई सुपर किंग्स के पास सिर्फ 2 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट -0.889 है। वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद सबसे नीचे हैं। SRH के नाम अब तक सिर्फ एक जीत है और उनका NRR -1.629 है। इन दोनों को अब हर मैच 'करो या मरो' मोड में खेलना होगा वरना टिकट कट जाएगा।
अब आप बताइए - आपकी टीम टॉप 4 में है या बाहर?
IPL की यही खास बात है- एक दिन आप टेबल के टॉप पर, अगले दिन 6वें नंबर पर। ये जंग सिर्फ मैदान पर नहीं, पॉइंट्स टेबल पर भी चल रही है। तो नीचे दिए गए पोल में बताइए आपकी टीम किस पायदान पर है?












Click it and Unblock the Notifications