CSK vs KKR Head to Head: धोनी बनाम सुनील नरेन! आज चेपॉक में भिड़ेंगे दो चैंपियंस, क्या चेन्नई की होगी वापसी?
CSK vs KKR Head to Head: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हैं पांच बार की चैंपियन सीएसके, जो लगातार चार हार के बाद वापसी की तलाश में है और दूसरी तरफ हैं डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता, जो इस सीजन में लय में नहीं दिखी लेकिन बैटिंग में लगातार सुधार कर रही है।
MS धोनी की कप्तानी में आज CSK को चेपॉक में जीत दिलाने का प्रेशर होगा, वहीं सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।

CSK vs KKR Head to Head - आंकड़ों की ज़ुबानी
अब तक आईपीएल में सीएसके और केकेआर के बीच 30 मुकाबले हो चुके हैं। इस दौरान चेन्नई ने 19 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को 10 बार जीत मिली है और 1 मुकाबला बिना नतीजे के रहा। चेन्नई के लिए ये रिकॉर्ड आत्मविश्वास का कारण हो सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म से ज़्यादा मायने आज की रणनीति और दबाव में प्रदर्शन का होगा।
Chennai Super Kings (CSK) - ताकत और कमजोरी
ताकत
- होम ग्राउंड एडवांटेज: चेपॉक की धीमी पिच पर CSK का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है।
- धोनी की कप्तानी: अनुभव और गेम रीडिंग स्किल बेजोड़ है।
- रवींद्र जडेजा और पथिराना जैसे गेम-चेंजर खिलाड़ी मौजूद हैं।
कमजोरी
- लगातार 4 हार और वह भी सभी मैच चेज करते हुए- मतलब बैटिंग में टेंपरामेंट की कमी।
- ऋतुराज चोटिल: ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों को बैलेंस करना मुश्किल हो रहा है।
- स्पिन विभाग फ्लैट: चेपॉक जैसी पिच पर भी असरदार नहीं रही CSK की स्पिन तिकड़ी।
Kolkata Knight Riders (KKR) - ताकत और कमजोरी
ताकत
- टॉप ऑर्डर इन फॉर्म: पिछले दो मुकाबलों में 200+ का स्कोर बनाया है।
- नरेन-चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी, चेपॉक की पिच पर बड़ी भूमिका निभा सकती है।
- हर्षित राणा की डेथ बॉलिंग में वैरिएशन है, जो CSK की स्ट्रगलिंग बैटिंग के खिलाफ असर दिखा सकता है।
कमजोरी
- कंसिस्टेंसी की कमी: सीज़न में अब तक 5 में से 3 मुकाबले हारे हैं।
- मिडल ऑर्डर पर डिपेंडेंसी ज़्यादा - अगर पावरप्ले में विकेट गिरे तो दिक्कत हो सकती है।
CSK बनाम KKR: कौन जीतेगा आज का मैच?
चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर बेहतरीन खेल रही है, लेकिन इस सीजन में अब तक वे दो घरेलू मैच हार चुकी है। CSK के पास दोनों विभागों में समस्याएं हैं, खासकर बल्लेबाजी में। उनके पास दमखम की कमी है, यही वजह है कि KKR थोड़ा आत्मविश्वासी महसूस कर सकती है। केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ़ एक करीबी गेम गंवा दिया, लेकिन उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए KKR के जीतने की संभावना ज्यादा है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मार्कंडेय। रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।












Click it and Unblock the Notifications