IPL 2025 Points Table में मचा घमासान! 10 अंकों पर जमीं चार टीमें, आधे सफर के बाद अब कहां खड़ी है आपकी टीम?
IPL 2025 Points Table Update: धमाकेदार आधे सीजन के बाद IPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल में जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है। किसी को पक्का फाइनलिस्ट कहना अभी भी जल्दबाजी होगी, क्योंकि टॉप 4 की लड़ाई इतनी तगड़ी है कि हर मैच गेम बदल सकता है। वहीं, कुछ बड़ी टीमें इस वक्त बॉटम में फंसी हैं और अब उनके लिए हर मुकाबला 'करो या मरो' जैसा हो गया है। अब सवाल ये है- आपकी फेवरेट टीम कहां है? चलिए देखते हैं!
चार टीमों के 10-10 अंक हैं लेकिन रन रेट (Net Run Rate) की वजह से रैंकिंग हर मैच के बाद उलट-पलट हो रही है। मिड टेबल की टीमें मौके की तलाश में हैं और बॉटम थ्री में शामिल कुछ दिग्गज अब भी वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे हैं।

1. गुजरात टाइटंस (GT) 7 में से 5 जीत। NRR: +0.984। अंक: 10
गुजरात इस समय टेबल टॉपर है। जबरदस्त जीतों और बेहतरीन NRR के दम पर ये टीम प्लेऑफ की ओर मजबूती से बढ़ रही है। बस एक-दो जीत के बाद प्लेऑफ की टिकट लगभग पक्की है!
2. दिल्ली कैपिटल्स (DC) 7 में से 5 जीत। NRR: +0.589। अंक: 10
कप्तान अक्षर पटेल की टीम फॉर्म में थोड़ी उथल-पुथल जरूर है, लेकिन 10 अंक और पॉजिटिव रनरेट इन्हें टॉप 2 में बनाए हुए है। कंटीन्यूटी बनी रही तो पहली बार फाइनल की रेस में बड़ा नाम बन सकता है।
3. पंजाब किंग्स (PBKS) 7 में से 5 जीत। NRR: +0.308। अंक: 10
पंजाब की शुरुआत धीमी रही थी लेकिन लगातार जीतों से वापसी शानदार रही है। प्लेऑफ की रेस में दमदार दावेदारी। पंजाब अब तक की सबसे बैलेंस टीमों में से एक दिख रही है।
4. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 8 में से 5 जीत। NRR: +0.088। अंक: 10
ऋषभ पंत की LSG ने अब तक सबसे ज़्यादा 8 मैच खेले हैं। पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है लेकिन NRR बेहद मामूली, इसलिए एक हार भी मुश्किल में डाल सकती है। हर मैच फाइनल जैसा खेलना होगा, क्योंकि मार्जिन बेहद टाइट है।
5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)। 7 में से 4 जीत। NRR: +0.446। अंक: 8
RCB की टीम उतार-चढ़ाव से जूझ रही है, लेकिन टॉप 4 से बस एक जीत दूर है। रनरेट के मामले में ये टीम बाकी से बेहतर है। कोहली एंड कंपनी के पास अब 'कंसिस्टेंसी' ही असली हथियार है।
6. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 में से 3 जीत। NRR: +0.547। अंक: 6
KKR के लिए सबसे बड़ी उम्मीद उनका नेट रन रेट है। अगर जीत की लय बनती है, तो टॉप 4 में एंट्री मुश्किल नहीं है। लेकिन एक और हार के बाद उनके रेस से बाहर होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
7. मुंबई इंडियंस (MI) 7 में से 3 जीत। NRR: +0.239। अंक: 6
मुंबई ने दो लगातार जीत से वापसी जरूर की है, लेकिन उन्हें अभी लगातार जीत की जरूरत है ताकि पुराने रंग में लौट सकें। फैंस को भरोसा है कि अब की बार रोहित और सूर्या का धमाका उन्हें जीत दिलाएगा!
8. राजस्थान रॉयल्स (RR) 8 में से 2 जीत। NRR: -0.633। अंक: 4
RR की टीम लगातार हार झेल रही है। अब यहां से प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है-जरूरत है धमाकेदार वापसी की। संजू सैमसन की कप्तानी अब सबसे बड़े टेस्ट से गुजर रही है।
9. सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) 7 में से 2 जीत। NRR: -1.217। अंक: 4
SRH का NRR सभी टीमों में सबसे खराब है। अगर उन्हें रेस में बने रहना है तो सिर्फ जीत नहीं, बड़ी जीतों की सख्त दरकार है। अब बस एक हार और टूर्नामेंट से लगभग बाहर समझिए।
10. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 7 में से 2 जीत। NRR: -1.276। अंक: 4
CSK इस समय सबसे नीचे है और उनके पास वापसी का मौका अब सीमित होता जा रहा है। धोनी की टीम को अब चमत्कार करना होगा। बढ़ते मुकाबलों के साथ फैंस की उम्मीदें भी दम तोड़ रही हैं, क्योंकि अब खोने के लिए बहुत कुछ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications