CSK vs GT: लगातार दो हार के बाद भी टॉप-2 में पहुंच सकती है गुजरात, जानें क्या है समीकरण

IPL 2025 Playoffs Top-2 race CSK vs GT: गुजरात टाइटंस को अपने आखिरी दो लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद चन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी गुजरात की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही। लगातार दो हार झेलने के बाद गुजरात की टीम का टेबल टॉपर बने रहने के सपने को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में क्या अभी गुजरात के लिए टॉप 2 में रहना संभव है?

क्या गुजरात टॉप 2 में रह सकती है बरकरार (IPL 2025 Playoffs Top-2 race CSK vs GT)

गुजरात को टॉप 2 में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से मदद लेनी होगी। अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में अगर पंजाब की टीम मुंबई को हरा देती है तो गुजरात की उम्मीदें बनी रहेगी। इसके अलावा आरसीबी और लखनऊ के मैच में अगर आरसीबी की टीम को लखनऊ से हार मिलती है तो फिर गुजरात टॉप 2 में बनी रहेगी। इसके अलावा अगर आरसीबी और पंजाब अपने मैच हार जाये तो इस स्थिति में भी गुजरात की टीम टॉप 2 में बरकरार रहेगी।

IPL 1

चेन्नई के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस को 83 रनों से करारी शिकस्त दी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम महज 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। यह गुजरात के लिए आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही।

गुजरात के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

गुजरात की बल्लेबाजी इस मुकाबले में बेहद कमजोर रही और किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। अरशद खान ने 20, शाहरुख खान ने 19, राहुल तेवतिया ने 14, कप्तान शुभमन गिल ने 13 और राशिद खान ने 12 रन का योगदान दिया। जोस बटलर और गेराल्ड कोएट्जे दोनों केवल पांच-पांच रन बनाकर आउट हो गए। वहीं चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने दो विकेट हासिल किए। खलील अहमद और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+