Playoff Scenarios: तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय! एक जगह के लिए मचा घमासान, ये टीमें हैं दावेदार
IPL 2025 playoffs scenarios explained: आईपीएल 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग अपने मिडल स्टेड में पहुंच चुका है। ऐसे में सभी दस टीमों के बीच इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद देखने को मिल रही है। आईपीएल सीजन में लगभग आधे मैच खेले जा चुके हैं। जिसके बाद अब टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ तेज हो गई है।
टॉप पर मौजूद है गुजरात की टीम (IPL 2025 playoffs scenarios explained)
मौजूदा समय में आठ मैचों में 12 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर गुजरात टाइटंस मौजूद है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम क्वालीफिकेशन के लिए अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है। उनके अगले छह मैचों में से दो में उन्हें जीत हासिल करनी है। इसके साथ ही वह प्लेऑफ में अपनी जगह हासिल कर लेगी। गुजरात के अलवा दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है।

साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा ने किया कमाल
गुजरात टीम के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप लेकर गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे आगे है। गुजरात को टॉप पर पहुंचाने में इन दोनों ही खिलाड़ियों का बड़ा अहम रोल रहा है। गुजरात को अपने आने वाले मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है, जहां गुजरात की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी।
बेहतर स्थिति में दिल्ली
अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम आठ मैचों में 12 अंक और +0.657 के मजबूत NRR के साथ दूसरे स्थान पर है। उनके बचे हुए सात मैचों में से दो और जीत के साथ उनके क्वालीफिकेशन करने की उम्मीद है। रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी के पास भी 9 मैचों में 12 अंक हैं। उनका नेट रन रेट +0.472 है। पिछले छह मैचों में डीसी, सीएसके, एलएसजी, एसआरएच और केकेआर के खिलाफ होने वाले मैचों में उन्हें कम से कम दो जीतने होंगे।
एक जगह के लिए तीन टीमों में जंग
गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाना लगभग पक्का माना जा रहा है। वहीं एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल सकता है। खासतौर पर मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त वापसी की है और ऐसे में वह चौथे स्थान के लिए बड़े दावेदार है।












Click it and Unblock the Notifications