IPL 2025 Opening Ceremony: थोड़ी देर में शुरू होगी IPL की ओपनिंग सेरेमनी, सितारों का लगेगा जमावड़ा

IPL 2025 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 18वां सीजन शुरू होने में बस एक दिन का समय बाकी है, जिसका उद्घाटन समारोह 22 मार्च (शनिवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। पिछले सीजनों से हटकर आईपीएल 2025 में सभी 13 स्थानों पर उद्घाटन समारोह होंगे। इससे पहले किसी भी सीजन के दौरान इस तरह की ओपनिंग सेरेमनी नहीं की गई थी।

इतने बजे शुरू होगी IPL की ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2025 Opening Ceremony)

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में शाम 6 बजे शुरू होगा। कोलकाता 2015 के बाद पहली बार आईपीएल उद्घाटन समारोह की मेज़बानी कर रहा है। नियमों के अनुसार, गत चैंपियन का घरेलू मैदान भव्य उद्घाटन समारोह, टूर्नामेंट ओपनर और अगले सीज़न में फ़ाइनल की मेज़बानी करता है। इसके अनुसार ईडन गार्डन्स 25 मई को फ़ाइनल की मेज़बानी भी करेगा।

IPL 2025 1

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखेरेंगे जलवा

दिशा पटानी (पुष्टि)
श्रेया घोषाल (पुष्टि)
करण औजला (पुष्टि)
अरिजीत सिंह (संभावित)
वरुण धवन (संभावित)
श्रद्धा कपूर (संभावित)
वन रिपब्लिक (संभावित)

IPL 2025: ये 4 टीमें करेंगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई! आईपीएल से पहले सहवाग ने की हैरान करने वाली भविष्यवाणी

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में डांस, लाइव संगीत और लेजर शो के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की कला और संस्कृति को दिखाने वाले कुछ प्रदर्शन भी होंगे। आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य गणमान्य लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

IPL 2025 JioHotstar Plans: जियो हॉटस्टार का बड़ा धमाका, Airtel, VI के करोड़ों ग्राहक भी देख सकेंगे फ्री मैच!

यहां देख सकेंगे लाइव

स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स खेल और स्टार स्पोर्ट्स 3 आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण करेंगे। आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर शाम 6 बजे IST से उपलब्ध होगी।

KKR vs RCB Live Streaming: मोबाइल पर FREE में IPL कैसे देखें, क्या बिना रिचार्ज के होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+