KKR vs RCB Live Streaming: मोबाइल पर FREE में IPL कैसे देखें, क्या बिना रिचार्ज के होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शनिवार को सीजन के पहले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ने के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन होगी।

हालांकि, पिछले सालों की तरह इसे मुफ़्त में नहीं दिखाया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मोबाइल, वेब और टीवी पर TATA IPL को कैसे और कहां देख सकते हैं। सीजन के पहले मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन जैसी हस्तियां मंच पर लाइव परफ़ॉर्म करेंगी।

mobile par free mein ipl 2025 kaise dekhen

मोबाइल पर IPL 2025 को ऑनलाइन कैसे देखें?
आईपीएल (IPL 2025) को Android और iPhone पर JioHotstar मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार मैच देखने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। यह विभिन्न प्राइस लेवल में आता है और Jio यूजर्स इसे सीमित समय के रिचार्ज पैक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

टीवी पर आईपीएल 2025 ऑनलाइन कैसे देखें?
क्रिकेट फैंस जो आईपीएल 2025 को अपने स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। टीवी पर मैच देखने के लिए, जियो हॉटस्टार सुपर या प्रीमियम प्लान खरीदना होगा।

वेब पर टाटा आईपीएल 2025 ऑनलाइन कैसे देखें?
पीसी या वेब ब्राउज़र पर आईपीएल 2025 देखने के लिए जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करें और इसे लाइव देखने के लिए मैच बैनर चुनें। अगर आपके पास जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप लॉग इन करने के बाद सीधे वेब से भी जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+