मुंबई की लगातार 5वीं जीत, क्या छठी बार ट्रॉफी जीतेगी MI? इन टीमों के लिए बजी खतरे की घंटी
IPL 2025, Mumbai Indians: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही थी। चेन्नई के खिलाफ आईपीएल के अपने पहले मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिल रही हारों के बाद मुंबई ने जोरदार वापसी की और अब प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर पहुंच गई है।
मुंबई को मिली लगातार पांचवीं जीत (IPL 2025, Mumbai Indians)
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रन से जीत ने मुंबई को प्लेऑफ की रेस में काफी आगे कर दिया है। मुंबई इंडियंस की बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के सामने लखनऊ की टीम बुरी तरह से बिखर गई। इसके अलावा 150 आईपीएल मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 216 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम 161 रनों पर ढेर हो गई।

क्या छठी बार ट्रॉफी जीतेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। मुंबई ने अब तक पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। साल 2013, 2015, 2017, 2019 और साल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी। मुंबई की धमाकेदार वापसी के बाद एक बार फिर टीम ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार बन गई है। मुंबई के फॉर्म में आने से पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और गुजरात टाइटंस जैसी टॉप टीमों के लिए खतरे की घंटी बज गई है।
लखनऊ को इस वजह से मिली हार
216 रनों की पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। एडन माक्ररम के जल्दी आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ा था। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने कुछ प्रयास किए, लेकिन पूरन के आउट होने के बाद टीम के बल्लेबाजी क्रम पर और भी संकट आ गया। ऋषभ पंत की निराशाजनक पारी ने लखनऊ की स्थिति को और कमजोर कर दिया। 64 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद टीम के लिए वापसी करना और भी मुश्किल हो गया और पूरी टीम 161 पर ही ढेर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications