RR vs CSK: छक्कों के बड़े कीर्तिमान से एक हिट दूर धोनी, आज बना सकते हैं टी20 का धांसू कीर्तिमान
IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन प्रभावशाली खेल दिखाने में नाकाम रही है। माही की टीम प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला है। माही इस मुकाबले में अपने बल्ले से धमाका करने का प्रयास करेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स हर शहर में मौजूद होते हैं। धोनी निचले क्रम में बैटिंग करने के लिए आते हैं लेकिन फैन्स का मनोरंजन करने में कमी नहीं छोड़ते हैं। वह तेजी से अपना बल्ला चलाते हैं। अगर माही आज एक बड़ा शॉट जड़ते हैं, तो धाकड़ रिकॉर्ड बना देंगे।

42 वर्षीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक शॉट दूर हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह 34वें बल्लेबाज़ होंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद चौथे भारतीय बन जाएंगे। इस तरह माही एक बड़े क्लब में शामिल होने से महज एक कदम ही दूर हैं और वह आज ही यह कारनामा करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
इस समय धोनी के टी20 करियर में कुल 349 छक्के हैं और उन्होंने 403 मुकाबले खेले हैं। वह 7600 से जायदा रन बना चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन उनकी कप्तानी में कमाल दिखाने में नाकाम रही है। टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो गई। टीम के खिलाड़ी अपना काम नहीं कर पाए।
IPL 2025 में धोनी का प्रदर्शन
इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 12 मुकाबले खेलकर 180 रन बनाए हैं। उनका औसत 25 से ज्यादा का रहा है और स्ट्राइक रेट करीबन 141 का रहा है। इस सीजन एक बार उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड भी मिला है। दर्शक उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं।
IPL 2025 में नहीं चले चेन्नई के खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बाहर हुए, तो धोनी को इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दी गई थी। हालांकि सिर्फ कप्तानी से ही मुकाबले नहीं जीत सकते। प्लेयर्स को भी अपना बेस्ट देते हुए टीम के लिए निरंतर अच्छा करना होता है। चेन्नई सुपर किंग्स इस मामले में मात खा गई।












Click it and Unblock the Notifications